सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून… सीएम साय व सरकार पहुंचेगी हर मोहल्ले-गांव-शहर तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए “सुशासन तिहार-2026” कल शुक्रवार, 1 मई से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 10 जून तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएम विष्णु देव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की आधारशिला है। सुशासन तिहार के दौरान सीएम साय, उनके मंत्री और अफसरों समेत पूरी सरकार मोहल्लों और गांवों तक पहुंचकर समस्याओं के तुरंत समाधान का प्रयास करेगी। अभियान के पूर्व चरण […]

विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक खास दृश्य देखने को मिला, जब मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 सुश्री अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सुश्री अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान पर विशेष सत्र आयोजित करना एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। अनुष्का सोन ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को देखने विशेष रूप से पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझना उनके लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरक अनुभव रहा, […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। राज्य भर के लाखों छात्र-छात्राएं इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनके आगे की शैक्षणिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

29 अप्रैल को साय कैबिनेट बैठक, 30 को विधानसभा का विशेष सत्र; महिला आरक्षण पर गरमाएगा सियासी माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र सहित कई प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह छठवीं विधानसभा का नवम सत्र होगा, जिसमें केवल एक बैठक निर्धारित की गई है। इस दौरान शासकीय कार्यों […]

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

  ० छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” होने के साथ-साथ सेवा, समर्पण और आस्था की भूमि – मुख्यमंत्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आश्रम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि सदैव भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य रही है। उन्होंने वनवास काल में भगवान श्रीराम के आगमन […]

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहभागिता करते हुए 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय एवं शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय विकास […]

मुख्यमंत्री साय से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दयाल मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने शनिवार को सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की उन्नति और प्रगति पर प्रसन्नता जताई और कुलपति प्रो दयाल को शुभकामना दी। विश्वविद्यालय के संख्यात्मक व गुणात्मक विकास पर वृहद व व्यापक चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा पर केंद्रित इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। विगत 22 वर्षों में देश-प्रदेश के मीडिया संस्थानों और विविध क्षेत्रों में यहां से दीक्षित-प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने […]

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री साय

० ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० जनभागीदारी और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर मिल रही पहचान उत्साहजनक : “मन की बात” देश के जनमानस को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का लगातार जिक्र होना न केवल राज्य की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट सौंपकर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर आज तक लगातार हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री यात्रा पर जा रहे हैं और पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया तथा मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री […]

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण ० मुख्यमंत्री पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में हुए शामिल ० पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का लाभ – मुख्यमंत्री रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर […]