मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का लोकार्पण, आधुनिक व्यापारिक परिसर को मिलेगा नया नाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 8 जुलाई रायपुर के डूमरतराई स्थित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का लोकार्पण और नामकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित इस आधुनिक व्यापारिक परिसर को प्रदेश के व्यापारियों और आम नागरिकों को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे। राजकीय शोक के कारण टला था कार्यक्रम गौरतलब है कि इस परियोजना का लोकार्पण पहले 5 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर घोषित राजकीय शोक के […]



