‘विकसित छत्तीसगढ़’ का रोडमैप तय: मुख्यमंत्री साय बोले- मजबूत पंचायतें और आत्मनिर्भर गांव ही विकास की असली नींव
० सीईओ जिला पंचायतों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश, पीएम आवास, लखपति दीदी, सूर्यघर और ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्राम पंचायतें विकास की सबसे मजबूत इकाई के रूप में उभरेंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित न रखकर सामाजिक बदलाव, आर्थिक समृद्धि और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का केंद्र बनाया जाए। नवा रायपुर स्थित एसआईआरडी परिसर, निमोरा में आयोजित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला […]



