नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री साय

० नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम ० मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का पारित होना देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी का स्थान […]

सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में समस्या निवारण शिविर, सरकार पहुंचेगी घर-घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने ‘सुशासन तिहार 2026’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें भूमि संबंधी मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के साथ-साथ मनरेगा के तहत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राही योजनाओं के भुगतान, […]

“सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ ० प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर हुई 2 हजार 573 ० किसानों को आसानी से मिलेगी खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण की सुविधा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया।उन्होंने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में […]

भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद ० मोबाइल, आवास की चाबी और नियुक्ति पत्र का वितरण, ‘पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन रायपुर। नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं […]

नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकजुटता का आह्वान: मुख्यमंत्री साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधानसभा सदस्यों तथा महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्तावित चर्चा को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण बताते हुए कहा है कि यह मातृशक्ति को लोकतांत्रिक संस्थाओं में समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। नक्सलवाद के प्रभाव से उबरकर नए विश्वास और विकास की राह पर अग्रसर बस्तर क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपए से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 कार्यों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की। मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से नक्सलवाद के कारण पिछड़े रहे क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

छतीसगढ विपश्यना ट्रस्ट रायपुर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

० बच्चों में एकाग्रता विकसित करने गलत चिंतन गलत आदतों से बचाव के लिए स्कूलों में आनापान ध्यान कराए जाने का आग्रह ० विपश्यना ध्यान प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यदक्षता में होगी वृद्धि रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को विपश्यना ध्यान शिविरों में शामिल होने के लिए विशेष अवकाश दिए जाने का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ विपश्यना ट्रस्ट के पदाधिकारी ने शासन के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट से जुड़े आचार्यों एवं ट्रस्टियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर उन्हें विपश्यना ध्यान की दिशा में शासकीय कर्मियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि विपश्यना […]

महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह देश की मातृशक्ति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक समावेशी एवं सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक’ नारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का यह प्रयास नए भारत की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण को रेखांकित किया कि निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सीधी भागीदारी ही विकसित […]

सीएम विष्णुदेव साय के काफिले में बड़ा बदलाव, फॉर्च्यूनर की जगह शामिल हुईं नई स्कॉर्पियो गाड़ियां

  रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जब उनका काफिला नजर आया तो वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ समय के लिए हैरान रह गए। इसकी वजह थी कि काफिले में अब तक इस्तेमाल हो रही टोयोटा फॉर्च्यूनर की जगह नई स्कॉर्पियो वाहन शामिल की गई थीं। पुरानी गाड़ियों की जगह नई स्कॉर्पियो शामिल जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अब तक पूर्व सरकार के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा और बेहतर उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों को बदलने का निर्णय लिया गया है। उनकी जगह अब काफिले […]

पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में बनेगा अलग संचालनालय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित समिति कक्ष में राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अलग संचालनालय के गठन, नवीन हॉस्टल भवन निर्माण तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की बड़ी संख्या निवास करती है, जिनमें लगभग 95 जातियां एवं उनके उपसमूह शामिल हैं। सरकार इन वर्गों की […]