सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला हुआ है : दीपक बैज

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल आरंग के विधायक गुरू खुशवंत के वाहन पर पथराव हुआ। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला जनता ने रोक कर आक्रोश प्रकट किया, नारेबाजी किया। उसके तीन दिन पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के काफिले को जनता ने घंटो रोक रखा। यह घटनाये बताती है कि सरकार जनता में पूरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी है। जनता सरकार खिलाफ सड़को पर उतर रही है। यह घटना यह भी बताती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी जर्जर हो चुकी है कि विधायक मंत्री भी सुरक्षित नहीं है। कृषि मंत्री खाद की उपलब्धता के […]

Breaking छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : ED ने की बड़ी कार्रवाई, सुकमा कांग्रेस कार्यालय और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति की अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है।इसमें उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति के साथ-साथ सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय की इमारत भी शामिल है। खास बात यह है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय भवन को ईडी द्वारा अटैच किया गया है। जेल में हैं कवासी लखमा कवासी लखमा इस समय पहले से ही ईडी की हिरासत में जेल में बंद हैं। उनके बेटे हरीश लखमा की रायपुर […]

मध्य प्रदेश में मंत्री के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा ने सेना पर दिया विवादित बयान ,कांग्रेस ने जताई नाराजगी

  भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के एक बयान पर विवाद हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई को लेकर डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं, पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। दरअसल, इस वाक्य से पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर रहे थे। इस वजह से कांग्रेस […]

महापौर मीनल चौबे रायपुर के 70 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ, इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सीएम साय होंगे चीफ गेस्ट

रायपुर।रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. […]