‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, सिर्फ पहले दो पद गाने की परंपरा रहेगी कायम; अय्यर ने केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली। ‘वंदे मातरम’ के पूर्ण पाठ को लेकर जारी सियासी बहस के बीच कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के केवल पहले दो पद गाने की परंपरा जारी रहेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तय किए गए फैसले और परंपरा का पालन करेगी, न कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नए प्रोटोकॉल का। 1937 के फैसले को कांग्रेस ने दोहराया कांग्रेस का यह रुख कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के उस प्रस्ताव के बाद सामने आया है, जिसमें 1937 में लिए गए फैसले को दोहराया गया। उस समय कांग्रेस कार्यसमिति […]



