Close

आजादी का अमृत महोत्सव : पांच से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश फ्री

नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश के ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश को निःशुल्क कर दिया गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट में उक्त जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 5 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि देश की ऐतिहासिक इमारतों में अगले 10 दिन तक एंट्री फीस नहीं लगेगी। यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है। यह आदेश पांच अगस्त यानी शुक्रवार से लागू होगा। इसके तहत पर्यटक 15 अगस्त तक देशभर की ऐतिहासिक इमारतों में फ्री में प्रवेश पा सकेंगे।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक मुफ्त प्रवेश की घोषणा की। यह भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

scroll to top