Close

गुजरात विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को  होगी। दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी का पहले चरण के स्टार प्रचारकों के तौर पर नाम शामिल हैं। पार्टी ने इन प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है।

 कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले सांसद शशि थरूर की एक बार फिर स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं मिली है।  इससे थरूर की एक बार फिर उपेक्षा करने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके थरूर ने पिछले दिनों गुजरात में प्रचार अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल होने के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के न्यौते को यह कहते हुए ठुकरा दिया था कि उनका नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है।

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट 15 नवंबर को जारी की थी। इस सूची में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की पहली स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता कमलनाथ, रघु शर्मा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।. पहले और दूसरे राउंड के चुनाव होने के बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है।

 

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ

scroll to top