Close

विराट कोहली का ऑनफील्ड ही नहीं बल्कि ऑफफील्ड भी जलवा कायम

विराट कोहली

इस साल गूगल पर जिन भारतीय खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। उनमें विराट कोहली टॉप पर हैं। इससे पहले इस साल जून तक विराट कोहली गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले 10वें एशियाई थे। इतना ही नहीं रन मशीन कोहली एशिया के तीसरे ऐसे शख्स हैं, जिनको गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इससे पता चलता है कि विराट कोहली का ऑनफील्ड ही नहीं बल्कि ऑफफील्ड भी जलवा कायम है। विराट कोहली के लिए गूगल पर यह सर्च पिछले दो महीनों में सबसे ज्यादा की गई है।

विराट कोहली का मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान से बाहर भी जलवा है। इस साल गूगल पर जिन भारतीय सेलिब्रिटीज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें विराट नंबर-1पर रहे। इतना ही नहीं वह एशिया के तीसरे ऐसे व्यक्ति रहे जिनके लिए गूगल पर सबसे ज्यादा खोजबीन की गई। इससे पता चलता है कि किंग कोहली का ऑन फील्ड ही नहीं ऑफ फील्ड पर भी जलवा बरकरार है। गूगल पर उनके लिए यह सर्च बीते दो महीनों में सबसे ज्यादा की गई है। इससे पहले जून 2022 तक वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले 10वें एशियाई थे। लेकिन साल की समाप्ति में उन्होंने एशिया में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

विराट कोहली की शानदार वापसी

विराट कोहली ने करीब तीन साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नही लगा पाए थे। संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए इस साल एशिया कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा तब विराट ने 1020 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया था। उसके बाद उनका बल्ला टी20 विश्व कप में भी खूब चला। एशिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 में उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जो 82 रन की नाबाद धुआंधार पारी खेली वह काबिले तारीफ रही। उन्होंने टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए। विराट का बल्ला यहीं नहीं थमा। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने वनडे में शतक लगाया। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 1214 दिन बाद सेंचुरी लगाई थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा

इस साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर यह सूखा खत्म किया था। तब विराट ने 1020 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में कोहली ने शतक लगया।

कोहली का 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक

बता दें कि विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 124 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 113 रनों की पारी खेली। यह कोहली का 72वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। कोहली ने करीब साढ़े तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक लगाया था। कोहली के नाम वनडे में अब 44 शतक हो गए हैं। इनसे आगे 49 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर हैं।

 

यह भी पढ़े:-कोविड के समय बेहतरीन कार्य के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर को फिक्की सीएसआर अवार्ड

One Comment
scroll to top