Close

दिल्ली के द्वारका में स्कूल जा रही छात्रा पर एक लड़के ने फेंका तेजाब

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां पर युवक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का है।



दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया

दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह 7:30 बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया।घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है।

https://twitter.com/Asheesh17604450/status/1602916493163114497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602916493163114497%7Ctwgr%5E59feb9ef36288f913ebd63ce1690fa02c959e915%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Fdelhi-ncr%2Fdelhi-news-delhi-news-a-boy-has-thrown-acid-on-a-school-girl-in-dwarka-district-area-au496-1609243.html

दिल्ली महिला आयोग ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर घटना की निंदा की और आरोपियों की कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्वाती मालीवाल ने लिखा, “द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?” स्वाती मालीवाल ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं और इन दो लड़कों को तुरंत गिरफ्तार करने की जरूरत है।

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1602907626899402753?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602907626899402753%7Ctwgr%5E6a45cc328c2abde36b580c6c404e561d9feeffeb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fdelhi%2Fnew-delhi-city-ncr-a-boy-has-thrown-acid-on-a-schoolgirl-in-delhi-dwarka-district-area-23257240.html

रिपोर्ट के अनुसार छात्रा की हालत स्थिर

घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है। आगे की बात डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे।

 

यह भी पढ़े:-चीन में कोरोना : हालात बेकाबू ,दवाईयां हो रही आउट ऑफ़ स्टॉक

One Comment
scroll to top