उड़ीसा से महासमुंद गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एम्बुलेंस से 77 किलो मादक पदार्थ जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यू. 0707 को रोका। उसके साथ चल रही पायलटिंग कार एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को भी जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में एम्बुलेंस में गांजा होने की पुष्टि हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 77 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। यह मादक पदार्थ […]

डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हुक्का और उससे संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते मिले युवक छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म […]

महासमुंद में 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक पिकअप वाहन से 226.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने गनियारीपाली गांव स्थित NH-53 पर सिल्की ढाबा के […]

Raipur crime Breaking : राजधानी में जीजा ने दो सालियों पर चला दी गोली, एक की इलाज की दौरान मौत , दूसरे की हालत नाजुक

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गोली चलने की घटने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। जिसमें दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं एक गीतांजलि नाम की युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उसको सर में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के […]

बीपी मशीन में छिपाकर कोकीन की सप्लाई: रायपुर पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित हो रहा था और कोकीन को बीपी मशीन के बॉक्स में छिपाकर कोरियर के जरिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स और दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है। आरोपियों के पास से करीब 9.70 लाख रुपये नकद, 5 आईफोन और 3 चेकबुक बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले छह […]

50 लाख गबन कांड का खुलासा, ड्राइवर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 66.50 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 49 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार (CG 04 QG 6633) और वारदात में इस्तेमाल हुई वर्ना कार (CG 06 HB 8055) जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पहले से रची गई थी साजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्राइवर कृष्णा साहू ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के […]

रायपुर में 50 लाख की धोखाधड़ी: ड्राइवर ने कारोबारी का तोड़ा भरोसा , पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह क्षेत्र में एक भरोसे को तोड़ने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपये लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह निवासी कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को बैंक में जमा करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। अकाउंटेंट, ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ कार (CG 04 QG 663) से बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक बंद मिलने पर दोनों वापस लौटने लगे। वापसी के दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने चालाकी से अकाउंटेंट को […]

Big News: पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद हो सकती है आत्महत्या की वजह

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जिसकी सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. पुलिस ने ये अंदेशा जताया है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य […]

गरियाबंद में पुलिस की सख्ती से घबराए तस्कर, नहर में फेंका गांजा; 17 पैकेट बरामद

गरियाबंद। जिले में पुलिस की सघन नाकाबंदी और लगातार चल रही कार्रवाई का असर अब तस्करों पर साफ दिखने लगा है। पुलिस की बढ़ती सख्ती से घबराकर तस्करों ने भारी मात्रा में गांजा नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना अतरमरा नहर क्षेत्र की है, जहां पुलिस को नहर में लावारिस हालत में गांजे के कई पैकेट तैरते मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक-एक पैकेट में लगभग 2 से 3 किलो गांजा हो सकता है। कुल मिलाकर करीब 17 पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनका वजन लगभग 30 से 45 किलो के बीच बताया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा, चेकिंग से […]

CG Crime : सिपाही के घर में घुसकर महिला ने पत्नी और बेटे की हत्या, दो बच्चियां घायल; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में शनिवार, 25 अप्रैल की सुबह एक महिला ने एसटीएफ सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला। उसने सिपाही के घर में मौजूद दो बच्चियों को भी घायल कर दिया। आरोपी महिला का नाम सरोजिनी भारद्वाज बताया गया है। यह वारदात भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एसटीएफ कॉलोनी में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस के अनुसार आरोपी सरोजिनी के हमले में सिपाही ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य की मौत हुई है। घर में […]