रायपुर में फल व्यापारी से बंदूक और चाकू की नोक पर लूट, परिचित सहित चार आरोपी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फल बेचकर घर लौट रहे युवक से उसके ही परिचित ने तीन साथियों के साथ मिलकर बंदूक और चाकू की नोक पर 36,600 रुपये लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मौदहापारा निवासी शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब 10:20 बजे वह दिनभर की बिक्री की रकम लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाबपार स्थित महतो गैरेज के पास फिरोज कबाड़ी गली में उसके पिता का पुराना परिचित राजा बैझड़ अपने तीन साथियों के साथ बाइक और […]



