जशपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 112 किलो मादक पदार्थ के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 किलो गांजा जब्त किया है और दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में की गई। ओडिशा से दिल्ली जा रही थी तस्करी पुलिस के अनुसार आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और इसे ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। भागने की कोशिश नाकाम कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से भागने की […]

राजधानी में सनसनी : पुलिस क्वार्टर में मिली महिला आरक्षक की लाश , मचा हड़कंप

  रायपुर।रविवार की सुबह राजधानी में हड़कंप मच गया। यहां के आजाद चौक थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली . मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. थाने में सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम […]

दुर्ग-भिलाई में हैवानियत की हद पार: 5 साल की मासूम बोरे में बंद मिली, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप, गांव में फूटा गुस्सा, थाने का घेराव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 5 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से लौटने के बाद पास की दुकान पर गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्ची एक स्थान से बरामद हुई और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है […]

आईपीएल सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार, 50 लाख का डिजिटल सेटअप बरामद

बलौदाबाजार।आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संचालित हो रहा था और देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में यह एक संगठित ऑनलाइन सट्टा रैकेट पाया गया, जो किराए के मकान से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालन कर रहा था। कैसे हुआ खुलासा? 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने अजय बत्रा को आईपीएल मैचों पर मोबाइल से सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों […]