बेमेतरा में डबल मर्डर से सनसनी : देवर ने भाभी और भतीजी की चाकू मारकर की हत्या,गांव में दहशत का माहौल

  बेमेतरा।बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार आरोपी हेमलाल आदिल का परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने गुस्से में आकर अपनी भाभी और भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले भी हत्या के मामले में काट चुका […]

CG Breaking : रेत कारोबार की रंजिश में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या : फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग, इलाके में तनाव

  कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत के अवैध कारोबार को लेकर चली आ रही रंजिश ने मंगलवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। सोनहत क्षेत्र के नवगई गांव में करीब 30 लोगों की भीड़ ने भाजपा नेता और सोनहत जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष Bharat Singh Gaharwar उर्फ लल्ला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फॉर्च्यूनर को घेरकर लगाई आग जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टिपर से कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते […]

सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी ही मां की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान भेड़िकोना गांव निवासी तिहारिन बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर बेटे ने गुस्से में आकर मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट […]

भिलाई में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी का शव फर्श पर मिला, पति फंदे पर लटका

  भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के एक कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि दूसरे कमरे में पति फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतकों की पहचान जी. वेंकट रमन मूर्ति (55) और उनकी पत्नी जी. विद्यावती के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर में कोई हलचल नहीं होने पर मृतक की मां वहां पहुंचीं। उन्होंने बहू को मृत अवस्था में देखा और अंदर के कमरे में बेटे को फंदे से लटका पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को […]

तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 19 मवेशी बरामद, आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

आरंग। मवेशी तस्करी के खिलाफ आरंग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात घेराबंदी कर एक माजदा वाहन को पकड़ा, जिसमें पशुओं को अमानवीय तरीके से भरकर ले जाया जा रहा था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गुदगुदा के पास नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध माजदा वाहन (UP 83 CT 8790) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 19 मवेशी ठूंस-ठूंस […]

छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का गांजा पकड़ा गया, ट्रक से 19 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की गांजा खेप जब्त की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में ट्रक से करीब 1941 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर से एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भरकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में नाकेबंदी कर […]

CG Crime : रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 4 महिलाएं समेत 6 लोग गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अतरमुड़ा इलाके में एक मकान पर देर रात छापेमारी कर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को लंबे समय से मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी, साइबर सेल और चक्रधर नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार रात संयुक्त कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान […]

गांजा तस्कर को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला: ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर ग्रामीणों ने घेरा, जवान गंभीर रूप से घायल

  रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देर रात हुई इस घटना में रायपुर पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान बीच में रोकना पड़ा। मामले में पुलिस ने 3 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष न्यायालय द्वारा आरोपी शिवम केशरवानी और आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के लिए रायपुर पुलिस […]

जंगल में फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा शराब से भरा ट्रक, 800 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

  मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में पीछा कर एक ट्रक से करीब 800 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब की यह खेप मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमा से लगे गांवों में अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी। एसपी वायपी सिंह, एएसपी पीताम्बर पटेल और एएसपी […]

आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, हरफतराई गांव में मचा हड़कंप

  धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरफतराई में एक युवक का शव आंगनबाड़ी भवन की छत पर संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोनू यादव रोजी-मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान छत पर मिला शव खोजबीन के […]