बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात: विचाराधीन बंदी की हत्या, सीमेंट के ढक्कन से हमला कर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जेल की ई-1 बैरक में बंद एक विचाराधीन कैदी की दूसरे बंदी ने सीमेंट के ढक्कन से हमला कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल बंदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलू जगत के रूप में हुई है, जो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे ई-1 बैरक में बंद राजेश राय ने अचानक नीलू जगत पर सीमेंट के ढक्कन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में नीलू गंभीर रूप से […]

BREAKING: छत्तीसगढ़ का ‘साइको किलर’ गिरफ्तार, शराब में जहर मिलाकर 8 लोगों को दी दर्दनाक मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड स्थित खर्वे गांव में हुई रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी दुश्मनी, अंधविश्वास, गाली-गलौज और कर्ज से छुटकारा पाने की मानसिकता के चलते आठ लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को मौत के घाट उतारा, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत से उबरकर बच गया। गांव का ही निकला सीरियल किलर पुलिस ने मामले में आरोपी राम सहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हत्या […]

रायपुर में 12 घंटे के भीतर 3 शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से पुलिस अलर्ट

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले 12 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया है। खमतराई और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मिले इन शवों के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीनों मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। WRS कॉलोनी में युवक की हत्या का शक खमतराई थाना क्षेत्र की WRS कॉलोनी स्थित एक खुले मैदान में रविवार देर रात एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। आशंका है […]

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

धमतरी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा), नकदी और बाइक बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। 4.76 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) निवासी रायपुर, […]

4.56 करोड़ के गांजा तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया ‘पंडित जी’

  पिथौरा। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 4.56 करोड़ रुपये के अंतरराज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना विनय शर्मा उर्फ ‘पंडित जी’ को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से ओडिशा से गांजा मंगवाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने के नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को बसना थाना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर मालवाहक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली थी। जांच में कच्चे केलों के नीचे छिपाकर रखी गई 912.760 किलोग्राम अवैध गांजा की खेप बरामद हुई […]

राजधानी में सनसनी : स्कूल में मामूली विवाद बना जानलेवा, छात्र ने साथी की चाकू मारकर कर दी हत्या

  रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल परिसर में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक छात्र की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र ने […]

चरित्र पर शक में पति बना हैवान: पत्नी का सिर मुंडवाया, मारपीट कर पिलाया पेशाब

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उसने पत्नी का सिर मुंडवाया, उसके साथ मारपीट की, कालिख पोती और जबरन पेशाब पिलाकर प्रताड़ित किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के अनुसार मामला पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। पीड़िता और आरोपी की वर्ष 2006 में प्रेम विवाह हुआ था। दंपती के चार बच्चे हैं। वायरल वीडियो में बच्चे भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। […]

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 209 किलो गांजा जब्त, 1.66 करोड़ की संपत्ति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही करीब 209 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, ट्रेलर, फ्लोर्सपार पाउडर और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में चौकी फगुरम और थाना डभरा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्राम बोडासागर स्थित सागर फैमिली […]

कोरिया ट्रिपल मर्डर केस: भाजपा नेता समेत तीन की मौत के बाद प्रशासन सख्त, प्रभावित क्षेत्रों में धारा 163 लागू

  कोरिया। जिले के सोनहत क्षेत्र में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की मौत के बाद हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है। कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैकुंठपुर के महलपारा, नौगई गांव तथा कटगोड़ी स्थित भरत सिंह के क्रशर प्लांट क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना-प्रदर्शन, आमसभा, घातक हथियारों और विस्फोटक सामग्री के साथ लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। […]

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक त्रासदी: पत्नी रूठकर गई मायके, दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद पिता ने भी दी जान

  जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक पिता ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह मृतक रमेश कुमार पटेल (35) कटनाई गांव में धान कुटवाने गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके घर में उसके दोनों बच्चों और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद किए। मृतकों की पहचान: रमेश कुमार पटेल (35 वर्ष) आदर्श पटेल (3 […]