अंबिकापुर में 9वीं के छात्र की निर्मम हत्या : जंगल में पत्थर से कुचला मिला शव,हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
० शाम को खेलने निकला था किशोर, अगले दिन टिहरी जंगल में मिला शव अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 9वीं कक्षा के एक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में शुक्रवार सुबह छात्र का शव बरामद हुआ। उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया था, जबकि पैर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान 15 वर्षीय वीरेंद्र कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम सलका का निवासी और सलका हाईस्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र गुरुवार शाम खेलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन […]



