CG News: जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया था करंट, चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत में करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झिलमिली जंगल के पास हुआ हादसा यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत रेमहला और लवजी गांव के बीच स्थित झिलमिली जंगल के पास हुई। मृतक की पहचान जुगेश्वर […]

CG News: धमतरी में घर में घुसा तेंदुआ, तीन लोगों पर किया हमला; दो की हालत गंभीर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। कारीपानी गांव में जंगल से आया तेंदुआ एक घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। बर्तन धो रही महिला पर अचानक पहुंचा तेंदुआ जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ वहां पहुंचा और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस […]

CG News: मैनपुर के जाड़ापदर में बम्हनीन माता देवगुड़ी निर्माण को मिली मंजूरी, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

मैनपुर। छत्तीसगढ़ के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जाड़ापदर में बम्हनीन माता देवगुड़ी के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के माध्यम से मिली इस स्वीकृति को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और आदिवासी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नंदिनी नेताम और कुमारी बाई पटेल के प्रयासों को मिली सफलता देवगुड़ी निर्माण की स्वीकृति दिलाने में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम और क्षेत्र की जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने क्षेत्र की जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य के लिए लगातार प्रयास किए। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम […]

Raipur News: रायपुर में बस संचालकों पर सख्ती, जगह-जगह बस रोककर सवारी बैठाई तो होगी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस ने यात्री बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने बस संचालकों और ऑपरेटरों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी बस रोककर यात्रियों को बैठाने या उतारने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। बुकिंग काउंटरों के सामने नहीं रुकेंगी बसें यातायात कार्यालय कालीबाड़ी के सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात रामकुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात […]

ग्रामोद्योग विभाग के मीटिंग में अधिकारी/कर्मचारियों को हाथकरघा/खादी के वस्त्र में उपस्थित होने के निर्देश जारी

० बुनकरों/कारीगरों एवं महिला स्व सहायता समूहों को मिलेगा अधिक रोजगार का साधन रायपुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप एवं गजेन्द्र यादव ग्रामोद्योग मंत्री के निर्देशानुसार ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह संचालक सह प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा, आई.ए.एस. के द्वारा विभागीय बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथकरघा /खादी/कोसा वस्त्र धारण किये जाने के संबंध में दिनांक 12.10.2026 को निर्देश जारी किया गया है। प्रधानमंत्री के ‘‘वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत’’ के आह्वान के तहत स्थानीय स्तर पर निर्मित हाथकरघा और खादी वस्त्रों की बिक्री को बढ़ावा देने हेतु ग्रामोद्योग विभाग के अधीन हाथकरघा, रेशम, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटीकला बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं […]

CG News: रायपुर में शुरू हुई समर्पित ब्रेस्ट केयर क्लिनिक, ₹1,499 में मिलेगी स्तन स्वास्थ्य जांच की सुविधा

  रायपुर। स्तन संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट ने रायपुर में समर्पित ‘ब्रेस्ट केयर क्लिनिक’ की शुरुआत की है। यहां महिलाओं को ब्रेस्ट सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। क्लिनिक का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और रायपुर स्थित RUSH Fitness की संस्थापक आकांक्षा मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स के मेडिकल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे, वरिष्ठ चिकित्सक, ब्रेस्ट कैंसर से उबर चुकी महिलाएं और अन्य अतिथि मौजूद रहे। ₹1,499 में ब्रेस्ट हेल्थ स्क्रीनिंग पैकेज महिलाओं को […]

CG News: कांकेर में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दो कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आमाबेड़ा क्षेत्र में पदस्थ दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने किसान की फसल बीमा राशि जारी कराने के बदले कुल बीमा राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी जगदलपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। फसल बीमा के 90 हजार रुपये के बदले मांगे 67,500 रुपये मामला आमाबेड़ा तहसील के आलनार गांव निवासी किसान सगाऊ राम कोमरा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, फसल […]

CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होंगे अमित शाह, ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ की थीम पर होगा आयोजन; राम वन गमन परिपथ के 31 स्थल विकसित होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को इस बार खास बनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन की थीम ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ रखी गई है। राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि आम जनता की मांग पर बाहर से भी तीन कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल होंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव में आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। आयोजन स्थल तक पहुंचने, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्योत्सव […]

CG News: रायपुर के श्री अनंत साईं हॉस्पिटल पर आयुष्मान योजना के दुरुपयोग का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। तेलीबांधा के रिंग रोड नंबर-1 स्थित श्री अनंत साईं हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग की जांच के दौरान मरीजों की भर्ती और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड में कई खामियां मिलने की बात कही गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। मरीजों को बस से लाने की बात आई सामने स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय जांच दल ने 30 सितंबर को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान दल ने फोन […]

ग्रामोद्योग विभाग सचिव ने किया रेशम सेतु का निरीक्षण,छत्तीसगढ़ रेशम सेतु से बुनकर महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और धागे का उचित मूल्य

रायपुर। नव स्थापित छत्तीसगढ़ रेशम सेतु रायपुर में आज ग्रामोद्योग विभाग रेशम प्रभाग अंतर्गत महासमुंद, धमतरी, जांजगीर चापा एवं रायगढ़ जिलों के महिला धागाकरण समूहों तथा कोसा धागा के्रता व्यापारियों के साथ सचिव छ.ग. शासन ग्रामोद्योग विभाग ने रेषम कोसा धागे के उत्पादन को बढ़ाने हेतु चर्चा की। इस दौरान महिला समूहों के द्वारा कोसाफलों के दरों में वृद्धि किये जाने से उनका कार्य गंभीरता से प्रभावित होने के समस्या रखी। सचिव छ.ग. शासन ने महिलाओं के समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विचार किया जाना अवगत कराया तथा महिलाओं के समूहों के द्वारा तैयार किये जा रहे टसर धागो के विक्रय एवं अच्छा मूल्य प्राप्त होने हेतु रेशम सेतु […]