हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला, कुलसचिव के वित्तीय अधिकार वापस; अब DSW संभालेंगी बैंकिंग और भुगतान

  दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप के वित्तीय अधिकार वापस लेने का निर्णय लिया है। आगामी आदेश तक विश्वविद्यालय के भुगतान संबंधी दस्तावेजों और बैंकिंग लेन-देन में वित्त अधिकारी के साथ द्वितीय अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की जिम्मेदारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ. नीलू श्रीवास्तव को दी गई है। अब कुलसचिव के हस्ताक्षर से विश्वविद्यालय में कोई वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। FIR के बाद लिया गया फैसला विश्वविद्यालय ने इस संबंध में आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। पत्र के साथ कुलसचिव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की प्रति भी भेजी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि कुलसचिव अभी […]

सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद, बिलासपुर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव; पुलिसकर्मी घायल

  बिलासपुर। बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। खपरगंज इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज का है। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई युवकों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। टीआई के सिर में लगी चोट, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले पथराव […]

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगी बारिश, कई जिलों में अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

  रायपुर। सावन बीतने के बाद भी छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के असर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त से बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ सकती हैं। मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 3 प्रतिशत कम है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी के कुछ हद तक पूरा होने की उम्मीद है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? […]

Nepal Flood: छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की जानकारी मिली, 2 अब भी लापता; रायपुर के 5 सुरक्षित लौट रहे

  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सरकार लगातार नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटा रही है। अब तक 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई है। इनमें 2 के परिजनों से संपर्क हो चुका है, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और वापस लौट रहे हैं, जबकि बिलासपुर की प्रियंका चौधरी और सुरगुजा की डॉ. मीना गुप्ता के लापता होने की सूचना है। मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त […]

स्मार्ट मीटर के विरोध‌ मे कांग्रेस नेता – कार्यकर्ता उतरे घर – घर संपर्क अभियान में…

राजिम । फिंगेश्वर ब्लॉक में स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिल के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने घर-घर चलो अभियान तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा 27 अगस्त को लफंदी धूमा परतेवा श्याम नगर बरौंडा सिंधोरी में बूथ कांग्रेसियों की बैठक आयोजित की गई बैठक में कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा की जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली बिल में कथित रूप से अनाप-शनाप वृद्धि हुई है और वे इससे असंतुष्ट हैं उनसे स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर […]

रक्षाबंधन पर सीएम साय का बड़ा संदेश, बोले- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल

  रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व स्नेह और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है और यह प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। महिला सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में महिला पत्रकारों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, […]

बिलासा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! लैंडिंग के वक्त Alliance Air फ्लाइट का पहिया फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से आ रही एलाइंस एयर की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान एक पहिया अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि पहिया फटने के बाद उसमें आग भी लग गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और विमान में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, एलाइंस एयर की फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी थी। करीब ढाई घंटे के सफर के बाद विमान बिलासा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। इसी दौरान विमान के दाईं ओर का पहिया […]

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन: धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव

​रायपुर। समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस द्वय श्री शत्रुघ्न सिंह और श्री एम.के.राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार, सेवानिवृत्त श्रीमती ज्योति रानी सिंह और सदस्य सचिव श्याम धावड़े के समक्ष आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव लिए गए। संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों को साकार करने के उद्देश्य से गठित यूसीसी समिति के समक्ष धार्मिक और सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न वर्गों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों की सहभागिता लगातार देखने को मिल रही है। समान नागरिक […]

नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा

  ​रायपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के​ अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुल परंपरा आदिवासी संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक शिक्षा का एक अनूठा और जीवंत केंद्र है। अब अबूझमाड़ के अंदरूनी गांवों (जैसे झारावाही) में ग्रामीण अपनी प्राचीन संस्कृति को सहेजने के लिए स्थानीय लकड़ियों और प्राकृतिक सामग्रियों से दोबारा पारंपरिक घोटुल तैयार कर रहे हैं। बुजुर्गों द्वारा युवाओं को समाज के नियम, परंपराएं, संगीत, नृत्य और जीवनोपयोगी दायित्व सिखाए जाते हैं। ‘चेलिक-मोटियारिन’ के सुरीले लोकगीत गूंजने लगे हैं अबूझमाड़ की शाम अब भय के साये से मुक्त होकर अपनी पौराणिक और सांस्कृतिक लय में लौटने लगी हैं। जिस अंचल में कभी गोलियों की तड़तड़ाहट और सन्नाटे का खौफ हुआ करता […]

छत्तीसगढ़ में 18 नेताओं को मंत्री दर्जा, 3 को कैबिनेट तो 15 को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कुल 18 पदाधिकारियों को यह दर्जा दिया गया है। इनमें 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। इन्हें मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ […]