CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला; आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। तबादले के बाद पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं को लेकर हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश में किन अधिकारियों को कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी विस्तृत जानकारी आदेश के अनुसार सामने आएगी।

करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने का […]

जतमई माता मंदिर में 10 अक्टूबर को होगा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

० ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत प्लास्टिक मुक्त जतमई का संकल्प, विधायक रोहित साहू होंगे मुख्य अतिथि गरियाबंद। जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर को जतमई माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्त-सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद वनमंडल द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम शनिवार को सुबह 8 बजे जतमई माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों को […]

CG crime News : आरंग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में बुजुर्ग दंपती की हत्या; धारदार हथियार से वार की आशंका

  आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबीरा में बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। गांव में अपने घर में रह रहे 65 वर्षीय सदासी राम साहू और उनकी 62 वर्षीय पत्नी आसबती साहू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। धारदार हथियार से हत्या की आशंका पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला नुकीले और धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी […]

श्रद्धा महिला मंडल द्वारा एसईसीएल की 104 महिला संविदा कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

  ० स्वास्थ्य परीक्षण के साथ स्त्री रोग चिकित्सा एवं परामर्श सत्र, नवरात्रि के उपलक्ष्य में इंडक्शन कुक टॉप एवं बर्तनों का सेट भेंट बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा एसईसीएल के सौजन्य से आज वसंत विहार स्थित एसईसीएल की पिंक डिस्पेंसरी में महिला संविदा कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसईसीएल में कार्यरत 104 महिला संविदा कर्मियों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर के दौरान महिलाओं का फुल बॉडी हेल्थ चेकअप किया गया, जिसमें लिवर एवं किडनी फंक्शन टेस्ट, सीबीसी सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। […]

BREAKING: सुकमा में IED डिफ्यूज करते वक्त जोरदार ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को IED डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एलाड़मड़गु कैंप के पास IED निष्क्रिय करते वक्त अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सर्चिंग के दौरान मिली थी IED जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई। IED को डिफ्यूज करने के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से चार जवान […]

‘क्या अब मुझे एक-एक ब्रिज और सड़क देखना पड़ेगा?’ महानदी पुल की बदहाली पर अरुण साव का फूटा गुस्सा

  रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर स्थित महानदी पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए और साफ कहा कि अधिकारियों को अब एसी कमरों से बाहर निकलकर मैदान में उतरना होगा। ‘इतना बड़ा ब्रिज है और उसकी ये दुर्दशा?’ निरीक्षण के दौरान पुल की खराब सड़क को देखकर अरुण साव ने अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या अब मुझे एक-एक ब्रिज, एक-एक सड़क को देखना पड़ेगा?” उन्होंने कहा कि न तो सेंक्शन में कोई दिक्कत है और न ही कहीं कोई […]

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष कार्यशाला

  रायपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह–2026 के अवसर पर आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी (छत्तीसगढ़) में पुलिस प्रशिक्षणार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन रायपुर मनोपचार (PGIBAMS) के एक फैकल्टी सदस्य और 10 एम.फिल. क्लिनिकल साइकोलॉजी के विद्यार्थियों की एक टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य चर्चा और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान पुलिस सेवा में तनाव के प्रमुख स्रोतों, तनाव के शुरुआती लक्षणों की पहचान और उसके व्यावहारिक प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित सरल और वैज्ञानिक तकनीकों […]

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी; चौथे दोषी को मरते दम तक उम्रकैद

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई, जबकि चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई है। मामले में 29 सितंबर को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजय अंबस्ट ने मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताते हुए दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या यह सनसनीखेज मामला अक्टूबर 2024 में सामने आया था। पुलिस विभाग […]

सेवा के संग राष्ट्र के संग: रायपुर में अंतरमहाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता, 17 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

  रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में “सेवा के संग राष्ट्र के संग—आभार एवं संकल्प” थीम पर अंतरमहाविद्यालयीन रायपुर जिलास्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर जिले के 17 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी प्रतियोगिता में डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर की छात्रा डॉली सेन एवं अंजली चक्रधारी तथा शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव की नीतू रॉय एवं पायल वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्रनगर की अनामिका विश्वकर्मा एवं मिताली बंजारे तथा शासकीय […]