कुरुद में अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती

० श्याम मंदिर में महाराजा अग्रसेन की महाआरती एवं लकी ड्रा के साथ हुआ भव्य आयोजन कुरुद। अग्रवाल समाज ग्रुप कुरुद द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय श्री श्याम मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना एवं महाआरती कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात समाज के सभी सदस्यों ने एकस्वर में महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती की और उनके दिखाए समानता, बंधुत्व एवं ‘एक रुपया, एक ईंट’ के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। […]

छत्तीसगढ़ में 93.84% डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा, 10 नवंबर तक शेष काम निपटाने के निर्देश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में अब तक 93.84 प्रतिशत सर्वे पूरा हो चुका है। मुख्य सचिव विकासशील ने शेष कार्यों को 10 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे में किसानों के खेतों में बोई गई फसलों की वास्तविक स्थिति दर्ज होनी चाहिए। डेटा में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ग्राम सभाओं में किसान दर्ज करा सकेंगे आपत्ति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति, खसरों […]

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

रायपुर।मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ‘परिचय 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मैट्स परिवार में आत्मीय स्वागत करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी संवाद स्थापित करने और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जुड़ने का अवसर प्रदान करना था। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे आयोजन को जीवंत एवं आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर उल्लास, […]

Durg News: हाईकोर्ट से राहत के बाद ज्वाइनिंग देने पहुंचे पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने लौटाया

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलसचिव पद को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पूर्व कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देने पहुंचे, लेकिन शासन स्तर से कोई नया आदेश नहीं होने का हवाला देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया। हालांकि, ज्वाइनिंग नहीं मिलने के बावजूद डॉ. कुलदीप घंटों तक विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद रहे। ज्वाइनिंग को लेकर विश्वविद्यालय में रही हलचल डॉ. भूपेंद्र कुलदीप के विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद परिसर में काफी हलचल रही। स्टाफ के सदस्य पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया […]

Rajim News: महानदी तट पर गंगा आरती से गूंजा राजिम, आरु साहू के छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर झूमे दर्शक

राजिम। छत्तीसगढ़ के पवित्र त्रिवेणी संगम में शुक्रवार को भक्ति, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के तहत महानदी तट पर भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महानदी की आरती संपन्न कराई, वहीं सुप्रसिद्ध युवा लोक कलाकार आरु साहू ने अपनी टीम के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा घाट भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की आरती 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में महानदी तट और घाट क्षेत्र की साफ-सफाई के बाद विधि-विधान से गंगा […]

महंत कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रायपुर। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, गांधी चौक रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवोदित छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम में फोरेंसिक विभाग के निदेशक डॉ. टी.एल. चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने की। समाज में जागरूकता लाना एनएसएस का उद्देश्य : डॉ. चंद्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. टी.एल. चंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना का मूल उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना है। एनएसएस से जुड़कर विद्यार्थी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण को लेकर पहल, सभापति धरमलाल कौशिक सहित समिति के सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए गठित विधायकों की समिति ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। समिति के सभापति धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, भावना वोहरा और राघवेंद्र सिंह शामिल रहे। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के सौंदर्यीकरण के लिए गठित समिति की गतिविधियों के बीच हुई।

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, शासन को नोटिस; जवाब आने तक नहीं होगी परीक्षा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने 9 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करते हुए राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शासन का जवाब आने तक भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। 11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर की परीक्षाएं स्थगित हाईकोर्ट के आदेश का सीधा असर सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों की लिखित परीक्षाओं पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर और शिक्षक […]

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला; आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। तबादले के बाद पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं को लेकर हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश में किन अधिकारियों को कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी विस्तृत जानकारी आदेश के अनुसार सामने आएगी।

करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 कंवर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सौंपा आमंत्रण पत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में युवा प्रभाग के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें करम परब महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन करने का […]