मानसून से पहले बढ़ी उमस और गर्मी: बिलासपुर में पारा 42°C पार, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, तो दूसरी ओर उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों को रात तक उमस से बेहाल रखा। बिलासपुर सबसे गर्म, पारा पहुंचा 42 डिग्री मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों […]



