छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता विधेयक: CM साय
० ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ सम्मेलन में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, बोले- सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में तेजी से काम जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश किया जाएगा। इसके लिए कानूनी और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रायपुर में आयोजित ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के अपने संकल्प पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विधेयक […]



