66 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त, CM विष्णुदेव साय ने जारी किए 626.25 करोड़ रुपए

  ० मुख्यमंत्री बोले- महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना, अब तक 18,805.83 करोड़ रुपए सीधे खातों में पहुंचे रायपुर। छत्तीसगढ़ की 66 लाख से अधिक महिलाओं के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी करते हुए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता […]

2028 मिशन की तैयारी में भाजपा: प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारियां

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को दिए ‘चार मंत्र’, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रायपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की […]

डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण: व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, सरदार पटेल के नाम पर होगा परिसर

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि इस आधुनिक व्यापारिक परिसर का नामकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया जाएगा। साथ ही परिसर में 15 फीट ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। उनके नाम पर इस परिसर का नामकरण राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का प्रतीक होगा। व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री […]

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया SDG 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ अभियान

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को नई गति देने के लिए बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ एस.डी.जी. (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) 2.0 फ्रेमवर्क का विमोचन किया। इस दौरान एस.डी.जी. राज्य एवं जिला संकेतक फ्रेमवर्क 2.0, मेटाडेटा हैंडबुक तथा बस्तर के समग्र और परिणामोन्मुख विकास के लिए तैयार की गई अभिनव पहल ‘बस्तर अंजोर’ का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, सटीक आंकड़ों पर आधारित नीति निर्माण और परिणाम आधारित मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। एस.डी.जी. 2.0 फ्रेमवर्क शासन को साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और योजनाओं की […]

रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 मजदूरों की मौत के बाद थ्री डी फैक्ट्री सील, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है, वहीं घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से हुआ हादसा प्रारंभिक जांच के अनुसार, उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में फेरो अलॉय का निर्माण किया जाता है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे फेरो एलॉय डिवीजन में संचालित फर्नेस में लान्सिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो […]

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: अब व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, राजस्व सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों और आम नागरिकों को बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका तथा भूमि संबंधी अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि उन्हें तहसील या पटवारी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। व्हाट्सएप पर मिलेंगे जमीन के दस्तावेज मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण तेज किया जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे किसान और नागरिक घर बैठे ही व्हाट्सएप […]

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारियों को बड़ी सौगात: ₹1.10 करोड़ का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का जीवन बीमा मिलेगा

० कॉर्पोरेशन और एक्सिस बैंक के बीच हुआ सैलरी एमओयू, कर्मचारियों को मिलेंगी बैंकिंग और बीमा की कई सुविधाएं रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और सुरक्षा की सौगात आई है। नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में कॉर्पोरेशन और एक्सिस बैंक के बीच सैलरी एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रबंध संचालक आशीष कुमार टिकरिहा तथा निगम एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एमओयू से कर्मचारियों को मिलेंगे ये बड़े लाभ समझौते के तहत एक्सिस बैंक में वेतन खाता खोलने वाले निगम के नियमित कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण वित्तीय एवं बीमा […]

CM विष्णुदेव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मुलाकात, साझा विकास और जनजातीय सहयोग पर हुई चर्चा

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड के साझा विकास, जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तीकरण और आपसी सहयोग को मजबूत करने जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जनजातीय विरासत और सांस्कृतिक रिश्तों पर जोर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं, बल्कि साझा जनजातीय विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आत्मीय सामाजिक संबंधों से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जशपुर और झारखंड के बीच लंबे समय से पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जो […]

रायपुर मेडिकल कॉलेज को 103 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री साय बोले— स्वस्थ छत्तीसगढ़ से बनेगा विकसित राज्य

  ० 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर की रखी आधारशिला, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का जोर रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत की स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन परियोजनाओं से मरीजों, मेडिकल विद्यार्थियों और चिकित्सकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस […]

‘चिंतन शिविर 3.0’ से विकसित छत्तीसगढ़ की नई रूपरेखा तैयार, CM विष्णुदेव साय बोले- विचार नहीं, अब धरातल पर दिखेंगे परिणाम

रायपुर। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और सुशासन को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का रविवार को समापन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों और देशभर के नीति विशेषज्ञों ने शासन, तकनीक, कृषि, पर्यटन और विकासपरक राजनीति जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चिंतन शिविर अब केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि नीतिगत बदलाव और प्रशासनिक सुधार का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, पारदर्शी, तकनीक आधारित और जन-केंद्रित शासन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर से मिले सुझावों को जल्द ही नीतियों […]