CG विधानसभा: नक्सलवाद पर केंद्र के सहयोग के लिए CM साय ने जताया आभार, बोले- बस्तर अब शांति और विकास के नए दौर में
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहा बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास, सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह बदलाव संभव हुआ है। शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा देश को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों […]



