चुनाव आयोग ने शुरू किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का तीसरा चरण, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

  दिल्ली। Election Commission of India ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार यह प्रक्रिया जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण व्यवस्था के साथ समन्वय में संचालित की जाएगी। घर-घर जाकर होगा सत्यापन चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल […]

NEET 2026 पेपर लीक कांड: पांच राज्यों तक फैला नेटवर्क, जांच में कई कड़ियाँ जुड़ीं

  दिल्ली। NEET 2026 के कथित पेपर लीक मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान सहित पांच राज्यों तक फैले नेटवर्क से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। नासिक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर बाहर निकालने का आरोप जांच में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्न पत्र बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले में एक व्यक्ति “शुभम” पर अहम भूमिका निभाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार शुभम ने मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित एक विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था, लेकिन वह पढ़ाई के लिए […]

कैबिनेट के अहम निर्णय: MSP बढ़ोतरी से लेकर कोयला, रेल और एयरपोर्ट परियोजनाओं को मंजूरी

  दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण आर्थिक और विकास संबंधी फैसलों को मंजूरी दी गई। आर्थिक मामलों की समिति सीसीईए ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को स्वीकृति दी। कोयला गैसीकरण योजना को मिली बड़ी मंजूरी: 37,500 करोड़ रुपये स्वीकृत कैबिनेट ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के विशाल कोयला भंडार का उपयोग अब गैस उत्पादन के लिए किया जाएगा, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा […]

हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयर इंडिया ने घटाईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कई रूट अस्थायी रूप से बंद

नई दिल्ली। हवाई क्षेत्र से जुड़ी पाबंदियों और जेट ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण एयर इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि जून से अगस्त के बीच कुछ प्रमुख विदेशी मार्गों पर उड़ानों में कटौती की जाएगी, जबकि कई सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। एयर इंडिया के मुताबिक यह कदम मौजूदा परिचालन चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है। कंपनी का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण उड़ानों के संचालन में बाधाएं आ रही हैं, वहीं ईंधन की ऊंची कीमतों से लागत में भारी वृद्धि हुई है। इस फैसले […]

Big News : एलपीजी सब्सिडी पर सख्ती, सरकार शुरू कर रही इनकम वेरिफिकेशन ड्राइव

  नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने टैक्स रिकॉर्ड और एनर्जी डेटाबेस को जोड़कर नई वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत अब पात्रता की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां उन उपभोक्ताओं को नोटिस भेज रही हैं, जिनकी घरेलू आय सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक पाई जा रही है। आयकर रिकॉर्ड से हो रहा डेटा मिलान नई व्यवस्था के तहत अब एलपीजी उपभोक्ताओं के डेटा का आयकर विभाग के रिकॉर्ड […]

चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अबू धाबी जा रही फ्लाइट के लेफ्ट विंग में लगी आग

चेन्नई।Chennai International Airport पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अबू धाबी के लिए रवाना होने वाली एक विमान के बाएं पंख (लेफ्ट विंग) में आग लग गई। यह विमान Etihad Airways की फ्लाइट थी, जिसमें करीब 280 यात्री सवार थे। उड़ान से पहले दिखी आग जानकारी के अनुसार, फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी, तभी पायलटों ने विमान के लेफ्ट विंग में आग की लपटें देखीं। इसके तुरंत बाद विमान को रोक दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को तुरंत और सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। […]

NEET Exam 2026 Cancel: : नीट UG परीक्षा 2026 रद्द, नई तारीखों की जल्द घोषणा

  नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लिया गया। NTA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। एजेंसी ने बताया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। छात्रों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी तरह की […]

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: CM भगवंत मान के भाई समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

  चंडीगढ़। Punjab की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह जॉइनिंग कार्यक्रम Haryana के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और Sunil Jakhar की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इस दौरान बलजिंदर सिंह वड़िंग और आप नेता मनजिंदर सिंह ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और हरियाणा की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने से बढ़ी हलचल हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबरों […]

पीएम मोदी की बचत अपील पर सियासत तेज, राहुल गांधी ने कहा- “ये नाकामी के सबूत”

  दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच Narendra Modi की देशवासियों से की गई बचत और आत्मनिर्भरता की अपील को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। जहां देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री के संदेश का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने इसे सरकार की विफलता करार दिया है। पीएम मोदी ने क्या कहा? सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने, गैर-जरूरी खर्च कम करने, विदेश यात्राओं से बचने और घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) जैसी डिजिटल कार्यप्रणालियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों […]

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, “पेट्रोल-डीजल का करें संयमित इस्तेमाल”

हैदराबाद। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोलियम उत्पादों का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की है। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी ऊर्जा संसाधनों का जरूरत के मुताबिक उपयोग करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा उपयोग देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और दुनिया में बढ़ते ऊर्जा […]