Close

पूर्व पीएम पर हमला: भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली

टोक्यो। जापान से बड़ी खबर है। जहां नारा शहर में पूर्व पीएम पर हमला हुआ है। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार सुबह हुई घटना अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है। कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर कुछ ऐसी आवाज आई जो बंदूक की गोली की तरह थी। जब उनके पास गए तो उनके शरीर से खून बह रहा था। यह हमला नारा शहर में हुआ।

जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके से मिली खबर के मुताबिक व एक अन्य मीडिया रिपोर्टों में जारी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी जापान के नारा शहर में पूर्व पीएम आबे भाषण दे रहे थे कि इसी दौरान वे गिर गए। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भाषण के दौरान पूर्व पीएम को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है।

आबे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया। आबे के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी।

एनएचके वर्ल्ड न्यूज के अनुसार आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। उन्हें काशीहारा के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमलावर यामागामी तेतसुया (41) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद की गई है। आशंका है कि इसी बंदूक से हमलावर ने गोली दागी।

जानकारी अनुसार जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें मौके पर अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है।

पीएम मोदी के खास दोस्त हैं पूर्व पीएम, पद्म विभूषण से हैं सम्मानित
शिंजो आबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्तों में से हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

scroll to top