मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना

रायपुर। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर […]

आज का राशिफल 25 जून : शशि योग से मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,भौतिक सुख साधन मिलने की खुशी होगी मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल के पंचम भाव में होने से शुभ रहने वाला है। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप जोश और उत्साह से आज भरपूर नजर आएंगे। आज का दिन आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा, भौतिक सुख साधन मिलने आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। […]

आज का पंचांग 25 जून : आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 10, जिल्हिजा 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजे तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर […]

साइंस कॉलेज में हुआ साफ्ट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में साफ्ट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हाइब्रिड मोड में आयोजन किया गया । जिसमे क्रमशः नेतृत्व कौशल विषय पर प्रमुख वक्ता प्रो. राजेश दुबे, तनाव प्रबंधन विषय पर प्रमुख वक्ता डा. राजीव चैधरी, डिजिटल साक्षरता विषय पर प्रमुख वक्ता डा. एस. बी. किशोर, व्यक्तिव विकास विषय पर प्रमुख वक्ता डा. ए.के.श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर में योग और ध्यान विषय पर प्रमुख वक्ता डा. विवेक भारतीय, संचार कौशल विषय पर प्रमुख वक्ता प्रो. सविता सिंह का व्याख्यान आयोजित किय गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस कार्य नैतिकता विषय पर प्रमुख वक्ता . के. सुब्रमनियम, सदस्य, छ.ग. राज्य नीति […]

अडाणी फाउंडेशन के योग शिविर में 900 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

  रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर और तमनार ब्लॉक में योग शिविरों का आयोजन किया गया। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ एवं गारे पेल्मा 2 और 3 कॉलरी लिमिटेड के आसपास के ग्रामों में एक प्रेरणादायक और समर्पित प्रयास के साथ आयोजित इस योग शिविर में इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात किया गया। पुसौर ब्लॉक में ग्राम बड़े भंडार के अदाणी कबड्डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अदाणी पॉवर के प्रोजेक्ट ऑफिस सहित आसपास के 26 स्कूलों में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में 500 स्कूली बच्चों व 380 महिलाओं, स्थानीय प्रतिनिधियों […]

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक होगी बस्तर में, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई ख़ुशी

  रायपुर। मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है। बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया।बैठक में उनके साथ उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।  

जशपुर में पहली बार आयोजित होगा एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025,जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

० कांट्रेक्ट फार्मिंग व फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगा स्वरोजगार रायपुर।“कृषि क्रांति” अभियान के तहत यह दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 जून को जिला पंचायत परिसर, जशपुर में आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जिले के किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार से जोड़ते हुए उनके उत्पादों को बेहतर दाम दिलाना है। जशपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी और रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पहली बार एग्री-हॉटी क्रेता-विक्रेता सम्मेलन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन क्रेता-विक्रेता परिचय सत्र, फसल संग्रहण, संरक्षण और प्रसंस्करण संबंधी तकनीकी जानकारियों के साथ ही कृषि, उद्यानिकी, रेशम और वनोपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्ता मानकों, नियमों […]

अवैध शराब का केंद्र बन चुका है छत्तीसगढ़…. भाजपा सरकार गली, मुहल्लें में शराब बिकवा रही : सचिन पायलट

  रायपुर। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ अवैध शराब का केंद्र बन चुका है। पान ठेलो, किराना दुकानों में शराब बिक रही है। साय सरकार गली, मुहल्लों में शराब बिकवा रही, अवैध होलोग्राम लगा कर प्रदेश भर के शराब दुकानों में शराब बेची जा रही, राजधानी में तो एक किराना दुकान में शराब बेची जा रही है। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। विपक्ष में रहकर पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाले शराब की काली कमाई में लगे है। शराबबंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताये शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे-बड़े […]

‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

  रायपुर .देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से […]