पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, सरकार का बड़ा आदेश जारी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार यह नियम सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू होगा। अब सुबह की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ का गायन करना जरूरी होगा। इससे पहले राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि हर दिन कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की सभा में ‘वंदे मातरम’ गाया जाए। विभाग ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार का यह कदम केंद्रीय गृह […]



