रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और विकास कार्यों को गति देने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली उच्च स्तरीय बैठक
० रिंग रोड सर्विस रोड का काम एक माह में होगा शुरू, NHAI को एक सप्ताह में टेंडर जारी करने के निर्देश ० शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण के लिए मुआवजे और कार्यवाही की रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के निर्देश रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर शहर की जटिल यातायात समस्याओं के निराकरण और विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में सरोना-टाटीबंध से जोरा तक रिंग रोड के सर्विस रोड, शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, जोरा-कचना -पिरदा रोड, जोरा-कचना- मोवा रोड, शदाणी दरबार देवपुरी सहित 5 ग्रेट सेपरेटर, शंकर नगर में रोड […]



