छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर में घुसे नकाबपोश लुटेरों ने चलाई गोलियां, बड़े बेटे की मौत छोटा घायल, वारदात से सनसनी

  जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात सनसनीखेज वारदात हुई है। कांग्रेस नेता के घर लूट के इलाके से घुसे नकाबपोश लुटेरों ने गोलियां चलाई हैं। इस वारदात में उनके एक बेटे की दो गोलियां लगने से मृत्यु हो गई है, जबकि दूसरा बेटा घायल है। उसे एक गोली लगी है। वारदात के बाद लुटेरे भाग निकले। पुलिस मौके पर है और लुटेरों का सुराग नहीं मिला। अभी विस्तृत जानकारी आनी है। लोकल मीडिया से मिली प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक बिर्रा क्षेत्र के गांव करही में तीन नकाबपोश लुटेरों ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष और व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर लूट की कोशिश की। बदमाशों […]

छत्तीसगढ़ में फर्जी नियुक्ति पत्र मामला: सरकारी विभागों के नाम पर जालसाजी, जांच शुरू

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर एक फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। इस फर्जी दस्तावेज में विभागीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का कथित रूप से इस्तेमाल किया गया है। आशंका है कि यह पत्र कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंच चुका है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि परिवहन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी प्रक्रिया […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत , मृतकों की संख्या 25 पहुंची, उच्चस्तरीय जांच जारी

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे ने गंभीर औद्योगिक सुरक्षा सवाल खड़े कर दिए हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है। वे रायपुर के Shri Shankara Hospital में भर्ती थे, जहां उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। हादसा कैसे हुआ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर के फर्नेस में जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा हो गया था, जिससे दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया। इस दबाव के कारण बॉयलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। इस […]

बीमार पत्नी को बाइक पर लादकर भटकता रहा पति, सिस्टम की लाचारी की मार्मिक तस्वीर

कबीरधाम। जिले के ग्राम नगवाही से सामने आई एक तस्वीर ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत का है—जहां एक पति अपनी बीमार पत्नी की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन संसाधनों की कमी उसके संघर्ष को और कठिन बना रही है। आर्थिक तंगी से है मजबूर तस्वीर में दिख रहे समलू मरकाम अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को मोटरसाइकिल पर ले जाते नजर आ रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए उनके पास पैसे खत्म हो चुके हैं, वहीं एंबुलेंस जैसी बुनियादी सुविधा भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई। […]

मॉल में पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला: उपभोक्ता आयोग ने वसूली को ठहराया अवैध

रायपुर। शहर के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर दायर एक मामले में रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग की अतिरिक्त पीठ ने अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने मॉल प्रबंधन द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने को अनुचित करार देते हुए इसे अवैध बताया है। आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मॉल में आने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही मॉल प्रबंधन को भविष्य में किसी भी प्रकार का पार्किंग शुल्क न लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह फैसला केस नंबर DC/387/CC/2025/198 में सुनाया गया, जिसमें परिवादी के रूप में हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंजिनेश […]

छत्तीसगढ़ में अप्रैल की सैलरी पर संकट टला, GAD ने iGOT प्रशिक्षण नियम किया फिलहाल शिथिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अफसरों और कर्मचारियों की अप्रैल महीने की सैलरी रुकने का बड़ा संकट फिलहाल टल गया है। यह स्थिति राज्य शासन द्वारा जारी एक पुराने सर्कुलर की कंडिका-14 के चलते बनी थी, जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य प्रशिक्षण लेकर पंजीकरण करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों का वेतन रोके जाने की बात कही गई थी। लेकिन जब विभागीय स्तर पर स्थिति की समीक्षा की गई तो सामने आया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी न तो इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं और कई स्थानों पर आधिकारिक ई-मेल आईडी भी सक्रिय नहीं हैं। इससे एक साथ बड़े पैमाने पर […]

अंबिकापुर में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, राम मंदिर के पास मची अफरातफरी

  अंबिकापुर। अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। शहर के राम मंदिर अंबिकापुर के सामने स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह दुकान घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है, जिसके कारण आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए […]

Big News : छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार विपक्ष के रुख को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पेश कर सकती है। गौरतलब है कि 20 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में शामिल विष्णुदेव साय ने घोषणा की थी कि विपक्ष के विरोध के खिलाफ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नरेंद्र […]

CG Breaking: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक; सीबीआई से जवाब तलब

बिलासपुर /दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के नेता Amit Jogi को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए उनके सरेंडर पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक सीबीआई अपना जवाब कोर्ट में दाखिल नहीं कर देती। यह मामला दो अलग-अलग याचिकाओं से जुड़ा है, जिन पर सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई की गई। अमित जोगी की ओर से हाईकोर्ट के उन दोनों आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनमें उन्हें सरेंडर करने के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट ने पहले आदेश में अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने को कहा था और उन्हें हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद […]

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

  ० समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों, महाविद्यालयों एवं निजी संस्थानों में संरक्षित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करें । उन्होंने कहा कि परंपरागत समुदायों और पुरातात्विक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पांडुलिपियां और ज्ञान-संपदा मिल सकती है, इसलिए इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने के लिए “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों के आयोजन का सुझाव दिया गया, जिससे आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़ सकें। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञानभारतम्’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर […]