कांकेर सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से राहत, ईवीएम जांच की याचिका खारिज

बिलासपुर। कांकेर से सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली याचिका को अदालत ने फिलहाल खारिज कर दिया है। यह याचिका तत्कालीन प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने दाखिल की थी, जिसमें 26 अप्रैल 2024 को कांकेर संसदीय सीट पर हुए चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट यूनिट) की जांच और वेरिफिकेशन की मांग की गई थी। क्या थे आरोप? याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गलत तरीके अपनाए गए और कई अनियमितताएं हुईं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ। इसके साथ ही दूसरी रैंडमाइजेशन रिपोर्ट […]

कवर्धा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया

  कवर्धा।कवर्धा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर कवर्धा लाया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में कवर्धा की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी कवर्धा में मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने अपने […]

कही-सुनी (26 APRIL-26) : लोगों की नींद हराम कर दी है ई-चालान ने

  रवि भोई की कलम से कहते हैं लोगों के सिर पर ई-चालान भूत की तरह मंडराने लगा है। ई-चालान लोगों को सोने भी नहीं दे रहा है। पता नहीं कब, कहाँ ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आ जाय। अब तो यह भी भय सताने लगा कि ई-चालान नहीं पटाया तो सिपाही घर आकर गाड़ी जब्त न कर लें। ई-चालान पटाते-पटाते कुछ लोग साइबर ठगी के शिकार हो जा रहे, यह अलग। पुलिस ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करने के कारण लोगों को सीधे दंड तो दे रही है,पर अपनी कमी या खामी को देख नहीं रही है। कई सिग्नल्स पर जेब्रा क्रासिंग मिट […]

Big News : तेलंगाना में 47 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, भारी हथियार भी सौंपे; नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

जगदलपुर/तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है, जहां तेलंगाना में 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (DVC) के लगभग खत्म होने की स्थिति बन गई है। बड़े नक्सली नेताओं की अगुवाई में आत्मसमर्पण इस आत्मसमर्पण की अगुवाई दो वरिष्ठ नक्सली नेताओं ने की। इनमें दक्षिण बस्तर DVC के प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा 9वीं बटालियन कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में एक SCM स्तर का नेता, 3 DVCM/CyPCM स्तर के सदस्य, 24 ACM/PPCM कैडर और 19 पार्टी सदस्य […]

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, 22 दिन का पेट्रोल और 15 दिन का डीजल उपलब्ध; कालाबाजारी पर सख्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल करीब 77,111 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो लगभग 22 दिनों की खपत के लिए पर्याप्त है। वहीं 84,295 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है, जो करीब 15 दिनों की जरूरत को पूरा कर सकता है। आपूर्ति सामान्य, स्टॉक पर्याप्त राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आश्वासन दिया है कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता […]

रायपुर में सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई: बाबू खेमानी के घर से करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों का खुलासा

  रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने सट्टे के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव घर पर छापेमारी की। सर्च वारंट के साथ पहुंची पुलिस टीम को घर में बाबू खेमानी, उसके परिजन और अन्य सदस्य मौजूद मिले। जांच के दौरान पुलिस को पांच महंगी लग्जरी कारें, बीएमडब्ल्यू और क्रेटा सहित कई वाहनों के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब एक एकड़ जमीन भी […]

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को हाईकोर्ट में चुनौती खारिज, कहा—समय से पहले दायर हुई याचिका

  बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभी तक अधिनियम के प्रवर्तन की तिथि अधिसूचित नहीं की गई है, ऐसे में इसे चुनौती देना समय से पहले है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। याचिकाकर्ता अमरजीत पटेल ने अधिवक्ता ज्ञानेंद्र कुमार महिलांग के माध्यम से याचिका दायर कर विधेयक को निरस्त करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि यह विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता, अंतःकरण और चयन के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाता है और संविधान […]

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता 4 माह की छुट्टी पर, ओमप्रकाश शर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार

  रायपुर। बलौदाबाजार जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता चार माह के अवकाश पर चली गई हैं। राज्य शासन ने उनका अवकाश 20 अप्रैल से 14 अगस्त तक स्वीकृत किया है। इस दौरान राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को जिले का प्रभारी एसपी नियुक्त किया गया है। शर्मा वर्तमान में चौथी बटालियन माना में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं और वे दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन एक साथ करेंगे। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवकाश समाप्त होने के बाद भावना गुप्ता पुनः बलौदाबाजार जिले के एसपी का कार्यभार संभालेंगी।

साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 29 को, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। 30 अप्रैल को आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर इस बैठक में चर्चा संभव है।  

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ‘3 Stumps’ केस में बाबू खेमानी के ठिकानों पर क्राइम ब्रांच की दबिश

  रायपुर। ऑनलाइन सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े एक बड़े नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी, थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच घर और अन्य संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि यह पूरा नेटवर्क विदेशी कनेक्शन से भी जुड़ा हो […]