CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसूनी सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते 7 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 5 से 7 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5, […]



