CG News : केंद्र के 3 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना (MPMS) को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इन फैसलों के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के ये तीनों निर्णय देश को आत्मनिर्भरता, अत्याधुनिक विनिर्माण, नवाचार और तकनीकी विकास के नए दौर में ले जाएंगे। उनका कहना है कि इन योजनाओं का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा और राज्य में निवेश, उद्योग तथा रोजगार के […]



