सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय ने दिखाई विशेष ट्रेन को हरी झंडी, 1000 से अधिक श्रद्धालु रवाना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ करते हुए विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और सनातन आस्था का प्रमुख प्रतीक है। 1000 से अधिक विशिष्टजन और श्रद्धालु हुए रवाना इस विशेष यात्रा में छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक श्रद्धालु, पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकार, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजन शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रदेश के प्रमुख शिवालयों की पावन माटी और विभिन्न नदियों का जल लेकर भगवान सोमनाथ को अर्पित करेंगे। सोमनाथ आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक […]



