साय कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट, PWD में WAMIS और ग्रामीण सड़कों को बड़ी सौगात

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपये के ‘छत्तीसगढ़ AI मिशन’ को मंजूरी देने के साथ BEML के भारी मशीनरी प्लांट, PWD में डिजिटल WAMIS सिस्टम, ग्रामीण सड़क योजना में बदलाव और ऊर्जा क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, डिजिटल गवर्नेंस, रोजगार और बुनियादी ढांचे को गति देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। 500 करोड़ रुपये का AI […]

CM साय की बड़ी घोषणा: माघ पूर्णिमा पर रहेगा सरकारी अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, इस दिन मदिरा बिक्री पर रोक और संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने का ऐलान किया।   संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री साय […]

कैबिनेट की अहम बैठक कल , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा के साथ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज (05 अगस्त) राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा जनहित और प्रशासनिक महत्व के कई विषयों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती […]

कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय ने की घोषणा

0 दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की निंदा की, महानदी जल विवाद, बस्तर विकास, रेल परियोजनाओं और कांग्रेस के आरोपों पर भी रखा पक्ष   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा बस्तर पंडुम के विजेताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री […]

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल; CM साय ने जताया शोक

० जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने मजदूरों पर की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने घेरा क्षेत्र; राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर गोली लगने से घायल हुए, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर […]

अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह

० PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में विशेष प्रावधान करने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। इस दौरान गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर सहित प्रदेश में ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के […]

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को रफ्तार, 2305 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी का सीएम साय ने किया आग्रह

  ० केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात में दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में मोबाइल-इंटरनेट नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, 577 अतिरिक्त टावरों के लिए जताया आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में डिजिटल और दूरसंचार कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर अहम चर्चा की। मुख्यमंत्री ने डिजिटल भारत निधि (DBN) योजना के तहत प्रदेश के दूरस्थ, जनजातीय, सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में 2,305 नए मोबाइल टावरों को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया संकल्प को अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मजबूत मोबाइल […]

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बिगुल, 2 महीने चलेगा जनआंदोलन; सीएम हाउस घेराव का ऐलान

0 पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले- स्मार्ट मीटर बना ‘लूट का मीटर’, 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना बहाल करने समेत कई मांगें रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ दो महीने तक प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने का ऐलान किया। कांग्रेस 1 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत करेगी और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगे बिजली बिल से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अब ‘लूट […]

बस्तर के कायाकल्प का विजन लेकर पीएम मोदी से मिले सीएम साय, यूरिया प्लांट से लेकर AIIA तक मांगा सहयोग

  ० नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बस्तर विकास, 461 गांवों में स्थायी बिजली, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और रेल परियोजनाओं समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बस्तर के समग्र विकास का विजन प्रधानमंत्री के सामने रखते हुए राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये के गैस आधारित यूरिया प्लांट, रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना तथा सुरक्षा प्रभावित 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र […]

छत्तीसगढ़ को रेल नेटवर्क विस्तार की बड़ी सौगात, कटघोरा-डोंगरगढ़ समेत कई परियोजनाओं को मिली रफ्तार

  ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, लंबित और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को जल्द आगे बढ़ाने पर बनी सहमति रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी एवं गति देने का आग्रह किया। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कटघोरा-डोंगरगढ़ और रावघाट-जगदलपुर समेत उत्तर एवं दक्षिण छत्तीसगढ़ की कई अहम रेल परियोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। रेल मंत्री […]