छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का समापन, खिलाड़ियों को मिली करोड़ों की सौगात; उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए ₹100 करोड़ का ऐलान
० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के पदक विजेताओं को दी प्रोत्साहन राशि, खेलों के विकास के लिए नई कार्ययोजना का रोडमैप तैयार रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में खेलों को नई दिशा देने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए ‘उत्कृष्ट खेल मिशन’ के तहत इस वर्ष ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और टीमों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। राजधानी रायपुर में आयोजित कॉन्क्लेव […]



