‘तीजन बाई का जाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अपूरणीय क्षति’… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्स पहुंचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि

  रायपुर। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित एम्स पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना और विलक्षण प्रतिभा के बल पर पंडवानी को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने अपने जीवनभर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया में गौरवान्वित किया और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई का निधन केवल एक महान कलाकार की विदाई नहीं, […]

सहकारिता बनेगी किसानों की ताकत, विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  ० सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय सम्मेलन, 162 करोड़ की तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि का शुभारंभ, 1352 नई सहकारी समितियों का गठन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है और इसका सीधा लाभ किसानों, वनवासियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों को मिल रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्य […]

योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष बने संजय अग्रवाल

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजय अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि […]

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

  ० अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास और मानवीय संवेदनशीलता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को बेघर छोड़ने के बजाय उन्हें नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 स्थित सर्वसुविधायुक्त ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि बिजली, पेयजल, सड़क, सीवर, सामुदायिक भवन, उद्यान और अन्य शहरी सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर उपलब्ध कराया जा रहा है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी […]

एआई में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार और नवाचार के नए अवसर – सीएम साय

० मुख्यमंत्री की हाई लेवल समीक्षा बैठक में बड़ा विजन, शासन से लेकर शिक्षा तक AI का होगा व्यापक उपयोग रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि AI केवल भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि सुशासन, पारदर्शिता, रोजगार और नागरिक सेवाओं को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एआई मिशन, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, भारतनेट फेज-3, सेवा सेतु पोर्टल, […]

रामगढ़ को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम साय ने विकास के लिए 1 करोड़ और नई नगर पंचायत का किया ऐलान

  ० रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन, पहाड़ी कोरवा बच्चों का कराया स्कूल प्रवेश और टूरिज्म इन्फ्लूएंसर्स को किया सम्मानित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़, सीताबेंगरा और जोगीमारा जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सरगुजा जिले में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये देने तथा उदयपुर और […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की भेंट

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० अपनी संस्कृति और मूल्यों से समाज को जोड़कर देश – दुनिया में अपनी पहचान को और मजबूत कर सकता है भारत : इंद्रेश कुमार ० आपातकाल हमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है : डॉ. रमन सिंह ० मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का किया विमोचन रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। गरिमामयी समारोह में उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का विमोचन किया तथा आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को […]

‘मन की बात’ जनभागीदारी का सशक्त मंच, विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा : सीएम विष्णु देव साय

  ० मुख्यमंत्री निवास में सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी, पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा और नवाचार पर दिए गए संदेशों को बताया प्रेरणादायी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बन चुकी है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कड़ी के माध्यम से देशभर के नवाचारों, जनसहभागिता और प्रेरणादायी प्रयासों को […]

नवा रायपुर बनेगा टेक्सटाइल हब: 235 करोड़ के निवेश से लगेगी पहली यूनिट, 4600 से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में नवा रायपुर स्थित टेक्सटाइल पार्क में पहली गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना शुरू हो गई है। 235 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली इस यूनिट से 4600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। 25 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां बच्चों के परिधान (किड्सवियर) और […]