29 अप्रैल को साय कैबिनेट बैठक, 30 को विधानसभा का विशेष सत्र; महिला आरक्षण पर गरमाएगा सियासी माहौल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र सहित कई प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह छठवीं विधानसभा का नवम सत्र होगा, जिसमें केवल एक बैठक निर्धारित की गई है। इस दौरान शासकीय कार्यों […]



