प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री साय

० ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० जनभागीदारी और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर मिल रही पहचान उत्साहजनक : “मन की बात” देश के जनमानस को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का लगातार जिक्र होना न केवल राज्य की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेशवासियों के मनोबल को […]

वॉशिंगटन सुरक्षा घटना पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले— “लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”

दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर चिंता जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। यह घटना White House Correspondents Dinner के दौरान वॉशिंगटन डीसी में हुई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार और चाकू लेकर Hilton Hotel की लॉबी में घुस गया और बॉलरूम की ओर बढ़ने लगा, जहां कई […]

पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

दिल्ली। देश के चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद के साथ अब मामला कानूनी और चुनावी नियामक स्तर तक पहुंच गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए खरगे को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता का संभावित उल्लंघन मानते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। विवाद की शुरुआत क्या थी? यह मामला […]

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर PM मोदी भावुक, शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंक के खिलाफ सख्त संदेश

दिल्ली। दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की यादें हमेशा देश के दिलों में जीवित रहेंगी और उनके परिवारों के साथ पूरा भारत मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और देश पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा। राजनाथ सिंह का सख्त संदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में जान गंवाने वालों […]

बालोतरा: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप,कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

बालोतरा (राजस्थान). पचपदरा रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक एक प्रोसेसिंग यूनिट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब रिफाइनरी का उद्घाटन अगले ही दिन यानी 21 अप्रैल को प्रस्तावित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और रिफाइनरी प्रबंधन तुरंत सक्रिय हो गए और मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में दहशत और हलचल का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं […]

रामनगर-उधमपुर मार्ग पर भीषण बस हादसा, 70–80 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 18 से अधिक मौतें, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

उधमपुर/रामनगर। रामनगर-उधमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग प्रारंभिक तौर पर बड़े कारण के रूप में सामने आई है। कघोटे इलाके में एक खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक यात्री बस लगभग 70 से 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 18 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस (JK14D-2121) सुबह रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह करीब 9:40 बजे कघोटे इलाके में मोड़ काटते समय […]

महिला आरक्षण कानून 2023 लागू, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी; 2029 से पहले नहीं मिलेगा लाभ, परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया अहम

नई दिल्ली। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 अब औपचारिक रूप से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 की धारा 1(2) के तहत केंद्र सरकार ने इसे लागू करने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की है। हालांकि इसके लागू होने के समय और व्यवहारिक क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ किया गया था पारित सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ […]

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित, विपक्ष के बहिष्कार के बीच निर्विरोध चुने गए; पीएम मोदी ने दी बधाई

  नई दिल्ली। राज्यसभा में एक बार फिर Harivansh Narayan Singh को उपसभापति (डिप्टी चेयरमैन) पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है, जिससे वे इस पद पर बने रहने वाले प्रमुख संसदीय चेहरों में शामिल हो गए हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति 9 अप्रैल को होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा नियमों के तहत शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी, जिसके बाद औपचारिक रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। सूत्रों के अनुसार, Harivansh Narayan Singh के समर्थन में कुल 5 नामांकन प्रस्ताव प्राप्त हुए, जबकि विपक्ष की ओर […]

महिला आरक्षण कानून लागू, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; पीएम मोदी बोले—नारी शक्ति ही मजबूत भारत की पहचान

  दिल्ली। देश में लंबे इंतजार के बाद महिला आरक्षण कानून 2023 अब लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद यह कानून 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। इस महत्वपूर्ण कदम को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस कानून के लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नारी शक्ति की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘सुभाषितम’ श्रृंखला के तहत लिखा कि भारत की माताएं, बहनें और बेटियां अपनी संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त भारत की पहचान […]

संसद में अनोखा नजारा: मोदी-राहुल की मुस्कुराती बातचीत वायरल

नई दिल्ली। संसद भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आज एक दिलचस्प और सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला। प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में दोनों नेताओं को मुस्कुराते हुए और आपस में बातचीत करते देखा गया। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी उनके आसपास मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सामने आई यह तस्वीर राजनीतिक मतभेदों के बीच एक औपचारिक अवसर पर शिष्टाचार और संवाद का उदाहरण पेश करती है।