PM Modi on GDP: 7.8% की विकास दर पर PM मोदी ने जताई खुशी, बोले- वैश्विक संकट के बीच भारत की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए गर्व और खुशी का विषय बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, दृढ़ संकल्प और करोड़ों लोगों की मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्से युद्ध और संकट से जूझ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है और सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है। कोविड-19 महामारी के बाद भी दुनिया पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाई है। ऐसे माहौल में भारत की […]

SCO Summit: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा

  बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ईरान संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आपसी हित से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी हुई बातचीत दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। इससे पहले जून में भी पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान पेजेश्कियन ने क्षेत्र में […]

रेलवे से हाईवे तक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट: मोदी कैबिनेट ने 13,041 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

  नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 13,041 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, परिवहन क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इन रेल परियोजनाओं को मिली मंजूरी सरकार ने पूर्वी और दक्षिणी भारत में रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाई जाएगी। खड़गपुर-भद्रक (रणिताल) चौथी लाइन — 3,352 करोड़ रुपये […]

PM मोदी का लाल किले से बड़ा संदेश: “समय हमारा है, अवसर हमारा है, संकल्प हमारा है”

० 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विकसित भारत का संकल्प, नक्सलवाद से लेकर महिला आरक्षण और सिविल डिफेंस तक कई बड़े मुद्दों पर बोले प्रधानमंत्री नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए विकसित भारत के संकल्प के साथ कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने युवाओं, महिलाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनगणना और नक्सलवाद समेत कई विषयों को अपने संबोधन में प्रमुखता से उठाया। “समय हमारा है, अवसर हमारा है, संकल्प हमारा है” प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लाल किले से पहले पंच प्राण की बात की थी, जिसने देश के संकल्पों को नई ताकत दी। […]

IIT Delhi Convocation: 57वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी, 3036 छात्रों को मिली डिग्री; बोले- आप देश के भविष्य के निर्माता हैं

  नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्थान के 3036 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की। दीक्षांत समारोह में जेनरेशन Z के युवा छात्रों से लेकर 74 वर्षीय शोधार्थी तक शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन में एक नई यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का यह पल उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से भरा हुआ है और IIT दिल्ली परिसर में छात्रों के साथ इस अनुभव का हिस्सा […]

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा: ‘भारत में बैन कर दिया गया मेरा Instagram अकाउंट’, Meta पर साधा निशाना

  नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित (ब्लॉक) कर दिया गया है। उन्होंने इस मामले में मेटा (Meta) से जवाब मांगा है और आरोप लगाया कि कई बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। ‘PM के सामने इतना मत झुकिए’ केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए मेटा पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंपनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने “इतना नहीं झुकना चाहिए।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार […]

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की सराहना, सीएम साय बोले- बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

  ० अमृत सरोवर और कैच द रेन अभियान का किया जिक्र, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना और कैच द रेन अभियान के तहत जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयास प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील […]

PM मोदी का वीडियो संदेश, सरकार के आश्वासन पर 27वें दिन खत्म हुआ वांगचुक का अनशन

  नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुरुवार देर रात बड़े घटनाक्रम सामने आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया, वहीं 27 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया। पीएम मोदी के बड़े ऐलान ० पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लाया जाएगा। ० फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रावधान वाला विधेयक तैयार। ० शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में विधेयक पर चर्चा होगी। ० कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में जल्द पेश किया जाएगा। ० दोषियों को त्वरित और कड़ी सजा दिलाने पर […]

NEET पेपर लीक पर सियासत गरम: PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, राहुल गांधी ने साधा निशाना

० देशभर में जारी विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विपक्ष बोला- घोषणा से नहीं छिपेगी शिक्षा व्यवस्था की विफलता नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने […]

भारत के लिए ऐतिहासिक दिन:PM मोदी ने दिखाई पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, भारत बना दुनिया का 5वां देश

  जींद। भारतीय रेलवे के इतिहास में शुक्रवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने हरित और आधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री एकलव्य स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया। CM बोले- हरियाणा के लिए गौरव का क्षण मुख्यमंत्री नायब […]