नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर बवाल, सेक्टर-80 में फिर पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नोएडा। नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को एक बार फिर हिंसक हो गया। सेक्टर-80 में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे सेक्टर 80 नोएडा में स्थित एक कंपनी परिसर के बाहर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए भीड़ को हटाया। पथराव के दौरान मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथराव के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई लोग घायल […]

नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन: 5 वाहन फूंके, पुलिस की गाड़ी भी आग के हवाले; दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हाई अलर्ट

  नई दिल्ली/नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की दो गाड़ियों समेत कुल पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कई स्थानों पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रदर्शन के बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है और दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के हजारों श्रमिक लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। शुरुआत में यह प्रदर्शन […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली स्थित आवास में जले हुए नोट मिलने के मामले से जुड़ा विवाद

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उस विवाद के बीच आया है जिसमें उनके दिल्ली स्थित आवास पर बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले के बाद उनके खिलाफ आंतरिक जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इसी बीच उन्होंने न्यायिक पद से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित आवास में जले हुए नकदी मिलने के बाद उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था। जांच और संसदीय कार्रवाई की […]