यूपी में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: बिजली के तार से टकराकर हाईवे किनारे गिरा विमान, महिला पायलट गंभीर घायल
० अलीगढ़ से प्रशिक्षण उड़ान पर था चेतक एविएशन का विमान, तकनीकी खराबी के बाद कासगंज में हुआ हादसा कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला चेतक एविएशन का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के चलते बिजली के तार से टकराकर पुलिस लाइन के पीछे बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट कायनात खान गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट ने तकनीकी समस्या आने के बाद हवा में एक-दो चक्कर लगाए, लेकिन कुछ ही देर बाद नियंत्रण खो […]



