नोएडा में भीषण आग का तांडव: इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग, दो की मौत, 50 परिवारों में मची अफरा-तफरी
० ममूरा गांव की इमारत में हादसा, कई वाहन जलकर खाक; सीएम योगी ने दिए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फेज-3 थाना क्षेत्र के ममूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके को माना जा रहा है। बैटरी में धमाके के बाद भड़की आग प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी […]



