राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रोजाना 20 लाख तक पहुंच रहा दान, चढ़ावा गड़बड़ी मामले की SIT जांच तेज

  अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों के बीच दान व्यवस्था एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। हालांकि विवादों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है और रामलला के चरणों में प्रतिदिन लाखों रुपये का चढ़ावा पहुंच रहा है। रोजाना 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन करीब 18 से 20 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हो रहा है। मंदिर परिसर में निर्धारित स्थान पर रोजाना दान पेटियों की गणना की जा रही है और राशि को भारतीय स्टेट बैंक की अधिकृत शाखा में जमा कराया […]

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: एक ही परिवार के 3 बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत

  प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। यमुनानगर के मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की नृशंस हत्या कर दी। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है […]

सास बनी दुल्हन, दामाद बना दूल्हा! कानपुर देहात में कोर्ट मैरिज के वीडियो ने मचाई सनसनी

० सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा तेज, पुलिस बोली- मामले की जांच जारी कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। अकबरपुर क्षेत्र में एक महिला और उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा किया जा रहा है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में महिला और युवक गले में फूलों की माला पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों कथित तौर पर शादी का प्रमाण पत्र […]

हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

  हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को […]

Accident : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 24 घायल

  उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती […]

UP Accident : लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, अन्य घायल

  लखीमपुर खीरी । लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक और मैजिक वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों में छह पुरुष और दो महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर चला राहत और बचाव कार्य पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत […]

UP : रिंद नदी में नहाने उतरे 8 युवकों में से डूबने से चार की मौत, गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। Fatehpur जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। Rind River में नहाने गए आठ युवक गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चार की जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बचाए गए चार […]

Big News : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

  लखनऊ। Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद Civil Hospital Lucknow की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। निधन की खबर मिलते […]

खूनी बुधवार: बक्सर मार्ग पर डंपर ने बोलेरो को कुचला, मुंडन की खुशियां बनी मातम—6 की मौत, कई गंभीर

  बक्सर। बिहार-बक्सर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को मातम में बदल दिया। मां चंडिका के दरबार में 3 वर्षीय मासूम शुभ का मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। मंगल गीतों की जगह गूंजीं चीखें पठई गांव निवासी मालती अपने बेटे शुभ का मुंडन कराकर परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर लौट रही थीं। मंदिर में ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच उत्सव मनाया गया था, लेकिन कीरतपुर गांव के पास यह खुशी अचानक त्रासदी में बदल गई। तेज रफ्तार […]

गाजियाबाद: कनवानी गांव की झुग्गियों में भीषण आग, 500 से अधिक झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

  गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इन विस्फोटों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं […]