नकटी विवाद: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, ‘भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए हटाई गई बस्ती’

  रायपुर। रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की जांच समिति ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सरकारी दस्तावेज ग्रामीणों के पक्ष में हैं, इसके बावजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर बस्ती हटाई गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे नवा रायपुर क्षेत्र की जमीन पर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने की मंशा हो सकती है। आवास सचिव का पत्र दिखाकर उठाए सवाल पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने अक्टूबर 2024 में आवास सचिव द्वारा रायपुर कलेक्टर को भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए […]

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री निवास घेराव तक जाएगा आंदोलन

  ० प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए चरणबद्ध रणनीति तैयार, दोषी अधिकारियों पर एफआईआर, पुनर्वास और मुआवजे की मांग तेज रायपुर। रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोकभवन प्रदर्शन, राज्यपाल से मुलाकात और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। जनता के बीच रखे […]

नकटी बुलडोजर विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

  रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। बुलडोजर कार्रवाई के विरोध के दौरान कथित तोड़फोड़ और प्रशासनिक अधिकारियों से धक्का-मुक्की के आरोप में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हुआ था विवाद सोमवार को प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए प्रशासन ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि विरोध के दौरान बुलडोजर में […]

नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का ऐलान- ‘गरीबों के घर उजाड़कर नहीं बनने देंगे विधायक कॉलोनी’

  रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तोड़कर विधायक कॉलोनी बनाना स्वीकार नहीं है और कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस परियोजना के लिए दूसरी जगह जमीन चयन करने की मांग की है। ‘विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर क्यों तोड़े?’ दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में लोग पिछले 30-40 वर्षों से रह रहे थे, लेकिन 29 जून को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकान ध्वस्त कर दिए। उन्होंने दावा किया कि […]

रायपुर में पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- PM बताएं आखिर किससे नहीं डरते …

० विदेश नीति, महंगाई, स्मार्ट मीटर और राम मंदिर मामले पर साधा निशाना, कहा- ‘अयोध्या की लूट तो झांकी है…’   रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि आखिर वे “किससे नहीं डरते?” खेड़ा ने कहा, “हम प्रधानमंत्री से सिर्फ एक सूची चाहते हैं कि आखिर वे किससे नहीं डरते। चीन, पाकिस्तान, नेपाल… देश को यह जानने का अधिकार है।” उन्होंने सरकार […]

रायपुर पहुंचे केसी वेणुगोपाल, बोले- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात, जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा

  रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को रायपुर पहुंचकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आज अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए गए हैं और भाजपा की कथनी व करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। संगठन को मजबूत करने देशभर में अभियान वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ चला रही है। उन्होंने बताया कि अब तक नौ राज्यों में यह अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है और आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों में भी विस्तार दिया जाएगा। भाजपा पर […]

सरकार बताये किसानों को उर्वरक कब मिलेगा – कांग्रेस

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि आधा जून बीत गया किसानों को सोसायटी में खाद नहीं मिल रहा है। किसान बराबर सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों से उर्वरक के बारे में गुहार लगा रहे, लेकिन सरकार केवल जुबानी आश्वासन दे रही है। आज भी प्रदेश के आधे से कम सोसायटियों में ही खाद पहुंच पाया है। मानसून आने वाला है, खरीफ में धान की फसल ही राज्य के किसानों की आजीविका का मुख्य आधार है। यदि खरीफ के सीजन में सरकार किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं दे पायेगी तो किसानों के सामने साल भर के लिये आजीविका का संकट पैदा हो जायेगा। प्रदेश कांग्रेस […]

राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,अभनपुर के संगठन शिविर में जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र

० बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के बीच राहुल गांधी का अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। स्वागत के बाद राहुल गांधी सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। ‘संगठन सृजन’ शिविर में नेताओं को देंगे राजनीतिक मार्गदर्शन अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी जिला और […]

महंगाई और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार पर साधा निशाना

धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के तत्वावधान में खाद-बीज की कमी, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता, एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन तथा कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, कुरूद के पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लेख राम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने, डीजल-पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने और आवश्यक वस्तुओं की महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। कार्यक्रम को संबोधित […]

बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में होगा चरणबद्ध आंदोलन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिजली दरों में वृद्धि को जनता पर “अत्याचार” बताते हुए इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। 17 जून को बिजली दफ्तरों का घेराव, CM का पुतला दहन दीपक बैज ने बताया कि 17 जून को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली कार्यालयों का घेराव करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री, जो बिजली मंत्री का प्रभार भी संभालते हैं, उनके पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद 18 जून को सभी जिला मुख्यालयों […]