सुशासन शिविर में गरमाया माहौल: कांग्रेस के चोर चोर के नारों पर भड़के विधायक धरमलाल कौशिक, वीडियो वायरल

  बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गोढ़ी गांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), कृषि और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। […]

विश्रामपुर मुद्दे पर गरजे दीपक बैज, बोले- “प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा”

  रायपुर। विश्रामपुर में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक टकराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैज ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। “कांग्रेस का गढ़ होने के कारण रोका गया चुनाव” दीपक बैज ने कहा कि 25 से 27 मई तक कांग्रेस ने सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन […]

सूरजपुर में कांग्रेस का अनशन खत्म: प्रशासन के आश्वासन के बाद बैज और सिंहदेव ने पिया नारियल पानी 

  सूरजपुर। सूरजपुर में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है। Deepak Baij और पूर्व डिप्टी सीएम T S Singh Deo ने प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। दोनों नेता कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया गया। प्रशासन ने मानी कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें कांग्रेस नेताओं की ओर से रखी गई तीन प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सहमति जताई— ० […]

बांगो विस्थापितों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कोरबा में एक मंच पर दिखे महंत- बैज और सिंहदेव

  बांगो। चरणदास महंत, दीपक बैज और टी एस सिंहदेव रविवार को कोरबा जिले के बुका में आयोजित हसदेव बांगो बांध विस्थापितों के महासम्मेलन में एक साथ मंच साझा करते नजर आए। सम्मेलन में बांगो बांध से प्रभावित 52 गांवों के बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार शामिल हुए। महिलाओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। महासम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विस्थापितों के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए बांगो बांध में मछली आखेट और बिक्री का स्वतंत्र अधिकार वापस देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि विस्थापित परिवारों की आजीविका वर्षों से प्रभावित हो रही है और सरकार को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए। विस्थापित परिवारों ने बताया […]

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 29 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

  रायपुर। रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने चुनाव की तारीखों और प्रक्रिया की जानकारी दी। 29 मई से 13 जून तक होंगे नामांकन घोषित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की जाएगी। […]

अंतागढ़ ब्लॉक के सभी सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा सरकार के सुशासन के दावे पर करारा तमाचा – कांग्रेस

  रायपुर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे को सरकार के द्वारा किये जा रहे सुशासन के दावे पर करारा तमाचा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार केवल झूठ और जुमलों की सरकार है, सत्ता के विकेंद्रीकरण से भाजपा को कितनी हिकारत है वह स्थानीय निकायों की दुर्दशा, बदहाली और वर्तमान दयनीय स्थिति से प्रमाणित है। स्थानीय जनप्रतिधियों का स्पष्ट तौर पर आरोप है कि विकास कार्यों के लिए लंबे समय से फंड जारी नहीं किया जा रहा है, अति आवश्यक, जरूरी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम […]

पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान – कांग्रेस

  ० एक तरफ बिजली कटौती हो रही, दूसरी ओर बिजली बिल दुगुना आ रहा रायपुर। गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली की कटौती आम आदमी के लिये सरदर्द बन गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली के साथ भाजपा सरकार आने के बाद जनता को पूरे 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। ढाई साल में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती […]

रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम फेल हो गया, अब दुर्ग बिलासपुर में लागू करेंगे – दीपक बैज

  ० गृहमंत्री बदलने के बजाय सिस्टम बदली करने में लगी है सरकार रायपुर। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम फेल हो गया, अब दुर्ग बिलासपुर में लागू करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपराधों में नियंत्रण का नाम लेकर रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की गयी, 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गयी। उसके बाद भी अपराधों में कोई नियंत्रण नहीं हुआ। आज भी लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट हो जाती है। इस फेल सिस्टम को भाजपा सरकार दुर्ग, बिलासपुर में भी लागू करने जा रही है। सरकार बताये कि रायपुर में लागू करने […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस OBC विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

  रायपुर। All India Congress Committee के OBC विभाग ने Chhattisgarh Pradesh Congress Committee के तहत छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 नेताओं को OBC कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियों की अधिसूचना OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Anil Jaihind द्वारा जारी की गई। रायपुर और आसपास के जिलों में ये बने अध्यक्ष Raipur शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। Baloda Bazar शहर में गणेश शंकर साहू और ग्रामीण क्षेत्र में घनश्याम पटेल को जिम्मेदारी मिली है। […]

धरमलाल कौशिक से लूट की घटना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजधानी रायपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ हुई लूट की घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इसे सरकार व पुलिस प्रशासन की विफलता बताया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में लूट, हत्या, चाकूबाजी और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार सामने […]