सक्ती के एकलव्य छात्रावास में दर्दनाक घटना: बाथरूम में फंदे से लटका मिला 9वीं का छात्र, जांच में जुटी पुलिस

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास, पलाड़ी खुर्द में कक्षा 9वीं के एक छात्र का शव छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान उमेश कंवर के रूप में हुई है, जो ग्राम बासिन का रहने वाला था और एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में रहकर कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था। सुबह बाथरूम में मिला शव जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम पहुंचे तो […]

Big news : रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी; फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच शुरू

  रायपुर। रायपुर में नकली नोटों का लालच देकर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का वादा किया, लेकिन रकम लेने के बाद फरार हो गए। अब पुलिस ठगी के साथ-साथ संभावित फर्जी करेंसी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नकली नोटों के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। एक कारोबारी को 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 1 करोड़ 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद न तो नकली नोट […]

CG Breaking : महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागे, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के आठ नाबालिग फरार हो गए। सभी ने कथित तौर पर खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से भागने में सफलता हासिल की। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच आठ नाबालिग फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकलने के बाद फरार होने में सफलता हासिल की। जानकारी के मुताबिक, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में […]

Sukma News: 62 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो कारों से अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, कर्नाटक के 3 तस्कर गिरफ्तार

० ओडिशा से लाया जा रहा था 68 किलो गांजा, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नकदी भी बरामद, पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया है। एर्राबोर थाना पुलिस ने दो कारों से 68 किलोग्राम गांजा बरामद कर कर्नाटक के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि […]

14.56 करोड़ बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से दबोचा गया तत्कालीन मैनेजर

  ० बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 खातों में फर्जीवाड़े का आरोप; चार बिचौलिए पहले ही जा चुके हैं जेल बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 14.56 करोड़ रुपये के इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाले में बेमेतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन बैंक प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि यह मामला वर्ष 2022 का है। बैंक के नए प्रबंधक रज्जू पाटनवार की शिकायत और आंतरिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक […]

दुर्ग में दिनदहाड़े 4.90 लाख की चोरी: कारोबारी की कार का शीशा तोड़ नकदी से भरा बैग ले उड़े बदमाश, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पार्टी को भुगतान करने ले जा रहे थे नकदी पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी, जो देव एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक हैं, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से 4.90 लाख रुपये लेकर निकले […]

रायपुर में ड्राई ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, बिना पर्ची नशीली दवाएं बेचने वाले 4 मेडिकल स्टोर सील

  ० 36 से अधिक मेडिकल स्टोरों की जांच, प्रेगाबालिन कैप्सूल और Rexcof DX सिरप की अवैध बिक्री का खुलासा रायपुर। राजधानी रायपुर में युवाओं के बीच बढ़ते ड्राई ड्रग्स के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस और औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया। जांच के दौरान बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करते पाए जाने पर चार मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, संबंधित थाना […]

सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की कीमत के 223 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

० फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से हो रही थी तस्करी, 1.11 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 223 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तस्कर एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा की खेप ले जा रहे थे। तस्करी की सूचना मिलने पर एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और तलाशी के […]

रायपुर में दिनदहाड़े 70 लाख की चोरी, अलमारी तोड़ 51.50 लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

० मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में वारदात, परिवार के रसोइए पर संदेह; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस रायपुर। राजधानी के पॉश इलाके मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपये की बड़ी चोरी से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाश घर की अलमारी का ताला तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उसमें रखी 51.50 लाख रुपये […]

CM के प्रमुख सचिव के नाम पर फेसबुक फर्जीवाड़ा, Fake ID बनाकर परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

  ० IAS सुबोध सिंह ने दर्ज कराई शिकायत, कुछ घंटों में 58 लोगों को बनाया दोस्त; पुलिस ने शुरू की जांच रायपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह को भी निशाना बनाया है। शातिर बदमाश ने फेसबुक पर उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी आईडी बनाई और परिचितों से पैसे मांगने लगा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रविवार को फेसबुक पर आईएएस सुबोध सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। हैरानी की बात यह रही कि महज दो घंटे के भीतर […]