सड़कों पर कैमरों की कड़ी निगरानी: 5 महीने में 61 हजार चालान, 31 हजार वाहनों की फिटनेस जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार अब तकनीक के सहारे सख्त निगरानी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में लगाए गए हाईटेक कैमरों और आधुनिक निगरानी तंत्र की मदद से केवल पांच महीनों में 61 हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं, जबकि 31 हजार 604 वाहनों की फिटनेस जांच भी की गई है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश […]

सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने की तैयारी: तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी पर सरकार का फोकस

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित निगरानी, चालक प्रशिक्षण और नियमों के सख्त पालन पर जोर दिया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में आधुनिक वाहन फिटनेस केंद्रों, ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक, स्वचालित नंबर प्लेट पहचान कैमरों और गति निगरानी प्रणाली का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जनवरी से […]

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: श्रद्धा महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 8 जून 2026 को आयोजित इस शिविर में वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल की उपाध्यक्षगण और सदस्याएं भी मौजूद रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका उत्साहवर्धन किया।   शिविर में डॉ. पारुली साहू और उनकी टीम […]

कवर्धा में भीषण आग से मचा हड़कंप, टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान जलकर खाक

  कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई नगर में मंगलवार को अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। गुप्ता धर्मशाला के पास स्थित एक टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में आग लगने से इलाके में काले धुएं का घना गुबार छा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लोगों में मची दहशत प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के […]

खनिज माफियाओं पर बड़ा प्रहार: कोयला-रेत के अवैध कारोबार में 8 वाहन जब्त, कई पर केस दर्ज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सूरजपुर जिले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कोयला और रेत के अवैध परिवहन में लगे 8 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही कई वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संकल्प के अनुरूप जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स […]

बलरामपुर में दंतैल का कहर: सुबह शौच के लिए निकले दंपति को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मंगलवार तड़के शौच के लिए घर से निकले पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के समीप हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे दंपति रोजाना की तरह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जंगल के पास उनका सामना हाथियों के दल से बिछड़े […]

पुरुषोत्तम मास में श्री जैतू साव मठ परिसर में लगाए गए 11 फलदार वृक्ष

  रायपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतू साव मठ परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 11 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं धार्मिक पुण्य अर्जन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, सुमित तिवारी, उज्जवल ठाकुर, सौरभ मिश्र एवं दीपक पाठक ,संदिप उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण को समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान […]

टाइगर रिजर्व में हाथी का कहर, दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला,इलाके में दहशत का माहौल

० सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात हुआ हमला मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से सटे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक जंगली हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो श्रमिकों पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, टाइगर रिजर्व क्षेत्र के देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर जेसीबी मशीनों के साथ कई श्रमिक काम कर रहे थे। देर रात काम खत्म होने के बाद श्रमिक खाना खाकर आग […]

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को लिखा पत्र, चुनावी जीत को बताया जनविश्वास की ताकत

० डा. कुलदीप सोलंकी के पत्र का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, महिलाओं के रिकॉर्ड मतदान की भी सराहना रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली सफलता पर बधाई देने वाले पत्र के जवाब में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि देशवासियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। जानकारी के अनुसार, डॉ. कुलदीप सोलंकी ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की सफलता और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश […]

बिलासपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

  रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर से बेंगलुरु छावनी के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ और अतिरिक्त सीटों की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-बेंगलुरु छावनी समर स्पेशल 12 जून को बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन वन-वे सेवा के रूप में संचालित की जाएगी और रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे […]