मानसून ब्रेक: छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य आज से बंद, 1 अक्टूबर तक नहीं होगी जंगल सफारी
रायपुर .मानसून के आगमन के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्यों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वन्यजीवों के प्रजनन काल और जंगलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 1 अक्टूबर 2026 तक जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) एवं वन बल प्रमुख अरुण पांडेय ने बताया कि हर वर्ष मानसून शुरू होने से पहले टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इस वर्ष भी यही व्यवस्था लागू की गई है। 2 अक्टूबर से फिर शुरू होगा जंगलों का रोमांच […]



