कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल: 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में संचार व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर कांग्रेस संचार विभाग में 5 मुख्य प्रवक्ताओं और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नियुक्ति आदेश जारी किया। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई नियुक्तियों से पार्टी के पक्ष को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और विभिन्न मुद्दों पर संगठन की प्रतिक्रिया को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। पार्टी सूत्रों के […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

० राजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कृष्ण वट (बरगद) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अभिन्न है। अनियंत्रित वृक्ष कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे […]

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

० पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ० 9 हजार 194 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि डिजिटल एडिक्शन आज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनती जा रही है। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस‘ से बाहर निकलने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है और केवल कृत्रिम संतुष्टि प्राप्त होती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं […]

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

० तमनार ब्लॉक के मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण रायगढ़। विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर अदाणी फ़ाउंडेशन द्वारा अपनी सीएसआर टीम के सहयोग से तमनार क्लस्टर के समीप स्थित एक गाँव तथा खम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण” रही। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक शपथ के साथ हुई, जिसमें बच्चों, ग्रामीणों और उपस्थित अधिकारियों ने प्रकृति की रक्षा तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता […]

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ी राहत, श्रम विभाग की सेवाएं लोक सेवा गारंटी कानून के दायरे में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों और आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत श्रम विभाग की विभिन्न सेवाओं को अधिसूचित करते हुए उनके लिए निर्धारित समय-सीमा तय कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए पदाभिहित अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं। इससे आवेदकों को तय समय के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। सेवाओं के लिए तय हुई समय-सीमा राज्य सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के तहत श्रम विभाग की अधिसूचित सेवाओं के लिए […]

विधायक-नायब तहसीलदार विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, तुषार मानिक कलेक्टोरेट अटैच

  अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में विधायक और उनके समर्थकों के साथ हुए विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। विवादों में घिरे राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके पद से हटाकर जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) अंबिकापुर में अटैच कर दिया गया है। कलेक्टर अंबिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तुषार मानिक को तत्काल प्रभाव से कलेक्टोरेट में अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। यह फैसला हाल ही में सामने आए विवाद और उसके बाद बने हालात के बीच लिया गया है। राजापुर का प्रभार मैनपाट तहसीलदार को राजापुर उप तहसील का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए मैनपाट के तहसीलदार उमेश्वर बाज को […]

NEET UG 2026 री-एग्जाम की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

  रायपुर। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 पुनः परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योग दिवस के बीच होगी परीक्षा, व्यवस्था पर विशेष जोर मुख्य सचिव ने बताया […]

कलेक्टर के लेटरहेड पर जारी हुए दो विवादित आदेश, DEO को नोटिस; ‘लिपिकीय त्रुटि’ पर उठे सवाल

  बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कलेक्टर के लेटरहेड पर जारी दो अलग-अलग आदेशों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विवाद बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। मामला उस समय चर्चा में आया जब कलेक्टर कार्यालय के नाम से जारी दो अलग-अलग आदेश सामने आए। आदेशों की वैधता और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे, जिसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे “लिपिकीय त्रुटि” बताया गया। हालांकि विभाग की इस सफाई के बाद […]

ओडिशा से एमपी भेजी जा रही 300 किलो गांजा की खेप पकड़ी गई, 1.86 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही करीब 300 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दो लग्जरी वाहन, मोबाइल फोन और गांजा समेत कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से दो वाहनों के जरिए भारी मात्रा में गांजा मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले पहुंचाया जा रहा है। सूचना के आधार पर लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी […]

हाथियों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा : केदार कश्यप

० राष्ट्रीय कार्यशाला का वन मंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ, विशेषज्ञों और वन अधिकारियों ने साझा किए अनुभव ० छत्तीसगढ़ में बढ़ी हाथियों की संख्या, संरक्षण के साथ मानव-हाथी संघर्ष कम करना भी सरकार की प्राथमिकता रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों के संरक्षण और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए वन्यजीव विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैव विविधता और वन संपदा […]